अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2022: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए कैसा रहेगा आपका कल का दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 08:09 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 October 2022: जानिए गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास। इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा। यहां देखें राशि के अनुसार 20 अक्टूबर आपके लिए कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 20 oct 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्लेषा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे तथा 10:30 am के बाद सिंह राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य तुला राशि में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष,सिंह व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।प्रेम को लेकर बहुत गम्भीर व भावुक न बनें खासकर सिंह व धनु राशि के लोग। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष- आज 10:30am के बाद चन्द्रमा का इस राशि से पँचम गोचर जाँब में कोई नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द का दान करें।

2. वृष- मङ्गल इसी राशि में व 10:30am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ रहेंगे।आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।लव लाइफ सुंदर रहेगी।

3. मिथुन- सूर्य का इस राशि से पँचम व 10:30 am के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।अन्न दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का 10:30 am के बाद द्वितीय गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।दाम्पत्य जीवन में तनाव सम्भावित है।

5. सिंह-आज सूर्य तुला व चन्द्रमा 10:30 am के बाद इसी राशि में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।युवा लवलाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

6. कन्या-सूर्य इसी राशि से द्वितीय तथा 10:30 am के बाद चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश में है।पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।प्रेम में संशय नहीं होता।

7. तुला- चन्द्रमा आज 10:30 am के बाद एकादश भाव में व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं।छात्र कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक- आज 10:30 am के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा।मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।प्रेम में असत्य से बचें।

9. धनु- आज 10:30am के बाद चन्द्रमा भाग्यभाव में व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर जाँब के लिए अनुकूल हैं।जाँब में उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। हरा व पीला रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।

10.मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व चन्द्रमा 10:am के बाद सिंह राशि में रहेंगे। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे।शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन छात्रों के लिए प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,नवम सूर्य व 10:30am के बाद सिंह राशि का चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन- आज 10:30am के बाद जांब में सप्तम यानी जीवनसाथी के भाव में चन्द्रमा व इस राशि में गुरु पत्नी के भाग्य से बड़ी सफलता दे सकता है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article