अध्यात्म

Horoscope Today 3 September 2023: इन राशियों पर बनेगी हनुमान जी की कृपा, जानिए सारी राशियों का कैसा होगा हाल

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 3 September 2023 In Hindi: राशिफल के अनुसार 3 अक्टूबर मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशियों पर भगवान हनुमान की कृपा बरसने वाली है। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या हाल होने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today ( आज का राशिफल) 3 September 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 3 अक्टूबर को आश्विन मास की पंचमी तिथि है। मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास होने वाला है। वृष राशि वालों को काम में सफलता मिल सकती है। वहीं कन्या राशि के छात्र सफल हो सकते हैं। तुला वालों का काम में लाभ मिल सकता है। मकर राशि के जातकों को काम में सफलता हासिल हो सकती है। मीन राशि वाले अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के क्या हाल रहने वाले हैं। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। धन प्राप्ति संभावित है।

आज का शुभ रंग--पीला

आज का शुभ अंक-3,9

उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

वृष

जॉब में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। मानसिक अवसाद से बचें।ध्यान व योग करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

शुभ रंग-हरा।

आज का शुभ अंक--06,08

उपाय-भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।

मिथुन

आज का दिन छात्रों के लिए मङ्गलमय रहेगा। व्यवसाय में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

शुभ रंग--नीला ।

आज का शुभ अंक-9

उपाय-भैरो उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

कर्क

जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप रियल स्टेट ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

शुभ रंग--पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -06 व 08

उपाय-हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

सिंह

जॉब में उच्चाधिकारियों की किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

शुभ रंग--नारंगी।

आज का शुभ अंक --03 व 09

उपाय--सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कन्या

छात्र सफल रहेंगे। आपके वाणी में आकर्षण है। आप जिससे भी मिलते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश जी की उपासना करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

शुभ रंग--हरा।

आज का शुभ अंक --05 व 07

उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान कर्ज से बचाएगा।

तुला

व्यवसाय को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है।

शुभ रंग--नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --05 व 06

उपाय -शिव उपासना करें। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।

वृश्चिक

व्यवसाय को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग-पीला व लाल ।

आज का शुभ अंक ---04 व 07 ।

उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें।

धनु

न्यू जॉब को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे।किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। स्टूडेंट्स परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे।लव लाइफ को लेकर तनाव संभावित है। धन आगमन के संकेत हैं।

शुभ रंग-पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक--03 व 09

उपाय-घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। क्रोध से बचें।

मकर

छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। जॉब में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में सफलता संतोषजनक है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

शुभ रंग-नीला व हरा ।

आज का शुभ अंक -06 व 08

उपाय-भगवान शिव की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।

कुम्भ

जॉब में कुछ उच्चाधिकारियों के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।लव लाइफ में लांग जर्नी सम्भावित है।

शुभ रंग--नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --04 व 08

उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व पीपल को जल अर्पित करते रहें।

मीन

आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल व पिता का खुश रहना सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

शुभ रंग -पीला व सफेद ।

आज का शुभ अंक -03 व 09

उपाय--सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। असत्य व क्रोध से बचें। तिल का

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article