अध्यात्म

Hindu Nav Varsh 2025: हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! जानिए चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही क्यों होती है इसकी शुरुआत

Hindu Nav Varsh Aur Chaitra Navratri 2025 (चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2025): चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ के साथ ही हिंदुओं के नव वर्ष की भी शुरुआत हो गई है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदुओं का नया साल क्यों शुरू होता है। चलिए आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से यहां।

Image

Hindu Nav Varsh Aur Chaitra Navratri 2025

Hindu Nav Varsh Aur Chaitra Navratri 2025 (चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2025): चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से यानी 30 मार्च 2025 से हिंदुओं का नया साल लग गया है। पंचांग के अनुसार ये नववर्ष '2082 कालयुक्त' संवत्सर कहलाएगा। इस नए साल का पहला पर्व नवरात्रि होता है। तो वहीं महाराष्ट्र और कोंकण के लोग हिंदू नव वर्ष के पहले दिन गुड़ी पड़वा पर्व मनाते हैं। जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के लोग इस दिन युगादी पर्व मनाते हैं। लेकिन आपने कभी ये सोचा कि आखिर चैत्र नवरात्रि से ही हिंदुओं का नया साल क्यों शुरू होता है। चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की रोचक कथा।

हिंदू नववर्ष 2025 संवत्सर (Hindu Nav Varsh 2025 Vikram Samvat)

हिंदुओं का नया साल 30 मार्च 2025, रविवार से शुरू हो गया है। ये विक्रम संवत 2082 कालयुक्त होगा तो वहीं शक संवत 1947 विश्वावसु होगा।

हिंदू नववर्ष कब से शुरू होता है (Hindu Nav Varsh Kab Manaya Jata Hai)

हिंदुओं का नया साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस दिन चैत्र नवरात्रि का पहला दिन होता है।

Hindu Nav Varsh In Different States

स्थानत्योहार
गोवा और केरलसंवत्सर पड़वो
कर्नाटकयुगाड़ी
आन्ध्र प्रदेश और तेलंगानाउगाड़ी
कश्मीरीनवरेह
मणिपुरसजिबु नोंगमा पानबा या मेइतेई चेइराओबा
महाराष्ट्रगुड़ी पड़वा

चैत्र नवरात्रि से हिंदुओं का नया साल क्यों शुरू होता है (Chaitra Navratri Se Hinduo Ka Naya Saal Kyu Shuru Hota Hai)

पौराणिक मान्यताओं अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इसी वजह से इस दिन को नवसंवत्सर के रूप में मनाया जाता है। हिंदुओं के नये साल का पहला पर्व चैत्र नवरात्रि होता है जो पूरे नौ दिनों तक चलता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article