अध्यात्म

Weekly Horoscope : सोने-चांदी जैसे चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, इस हफ्ते होगा छप्परफाड़ फायदा

Weekly Horoscope 7 to 13 September 2026: सितंबर का दूसरा सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब? इसकी जानकारी आप साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

Image

साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए

Weekly Horoscope 7 to 13 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत कई महत्वपूर्ण ग्रह स्थितियों के साथ हो रही है। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। मंगल भी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि गुरु कर्क, सूर्य-बुध-केतु सिंह, शुक्र तुला और शनि मीन राशि में स्थित हैं। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी से इस सप्ताह की शुरुआत हो रही है।

ग्रहों की यह स्थिति अलग-अलग राशियों के लिए अलग परिणाम लेकर आएगी। कहीं नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल रहेगा, तो कहीं बिजनेस में रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। स्टूडेंट्सों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं और प्रेम संबंधों में भी कई राशियों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। हालांकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खानपान और ऑफिस के विवादों से खास तौर पर बचना होगा।

ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह मेहनत, सही निर्णय और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का है। सप्ताह के दौरान बुधवार को भैरव उपासना करना शुभ रहेगा। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ भी किया जा सकता है। भगवान शिव की उपासना इस पूरे सप्ताह विशेष फलदायी रहेगी। गणेश जी की आराधना भी करें और अपनी मनोकामनाएं उनके सामने रखें।

सूर्य उपासना के साथ शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाना और हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना शुभ रहेगा। पीपल की सात परिक्रमा की जा सकती है। सूर्योदय से थोड़ा पहले पीपल को जल देकर मनोकामना करें। सप्ताह में एक दिन अपनी क्षमता के अनुसार उपवास रखें। प्रतिदिन माता-पिता और बड़े भाई के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। परिवार में आपसी प्रेम और सुमति के लिए सप्ताह में एक दिन सभी लोग साथ बैठकर भगवान का नाम संकीर्तन करें और साथ भोजन करें।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा और मंगल के तृतीय भाव में होने से होगी। यह स्थिति आपके साहस, प्रयास और अपने दम पर काम पूरा करने की क्षमता को बढ़ाएगी। मंगल की सक्रियता के कारण आप इस सप्ताह किसी भी काम को लटकाने के बजाय उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

स्टूडेंट्सों के लिए यह सप्ताह करियर की दृष्टि से अच्छा है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता की संभावना बन रही है। जो विद्यार्थी अपने करियर को लेकर लंबे समय से किसी फैसले का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सप्ताह नई दिशा दे सकता है।

मंगलवार के बाद बिजनेस में प्रगति के योग हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को किसी नए अवसर का लाभ मिल सकता है। शुक्रवार को नौकरी बदलने का प्रयास सफल हो सकता है। अगर काफी समय से जॉब चेंज की प्लानिंग चल रही है तो इस दिशा में प्रयास लगातार जारी रखें।

सोमवार को युवा अपनी लव लाइफ में भावनाओं में बहने से बचें। किसी छोटी बात को जरूरत से ज्यादा गंभीर बनाने से रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह बेहतर रहने वाला है।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और दान-पुण्य करें।

शुभ रंग: पीला, सफेद

शुभ अंक: 04, 05

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार को चंद्रमा गुरु के साथ तृतीय भाव में रहेंगे, जबकि सूर्य और बुध चतुर्थ भाव में स्थित रहेंगे। यह ग्रह स्थिति आपको अपने काम के प्रति गंभीर बनाएगी। कारोबारी जातकों के लिए मंगलवार के बाद बड़े लाभ की संभावना बन रही है।

जॉब करने वाले लोग अपने वर्क पर फोकस रखें। ऑफिस में किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से बचना फायदेमंद रहेगा। बुधवार को विशेष रूप से अपने व्यवहार और बातचीत पर नियंत्रण रखें। किसी छोटी बात को लेकर ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।

करियर में प्रमोशन की उम्मीद रखने वालों के लिए यह सप्ताह प्रयास जारी रखने का है। गुरुवार को करियर के मामले में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपका काम वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मंगलवार को पेट से जुड़ी परेशानी या उदर विकार को लेकर चिंता हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें। लव लाइफ इस सप्ताह अच्छी रहने वाली है और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

शुभ अंक: 02, 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत सक्रिय रहेगी। चंद्रमा और मंगल इसी राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य और बुध तृतीय भाव तथा शनि दशम भाव से प्रभाव डालेंगे। यही स्थिति बताती है कि इस सप्ताह करियर और नौकरी से जुड़े फैसले काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

जो लोग जॉब चेंज करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह खास हो सकता है। करियर में परिवर्तन का फैसला लाभप्रद साबित हो सकता है। मंगलवार को कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा होने की संभावना है, जिससे लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर हो सकती है।

गुरुवार को गुरु और चंद्रमा की स्थिति आर्थिक उन्नति के नए अवसर दे सकती है। मंगल की सक्रियता आपकी मेहनत को बढ़ाएगी और धन से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने का मौका देगी। लव लाइफ के लिए भी सप्ताह अच्छा रहेगा। रिश्ते में बातचीत बढ़ेगी और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। शनिवार को लंबी ड्राइव या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

शुभ अंक: 07, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए शनि नवम भाव यानी भाग्य भाव में रहकर आपकी मेहनत और भाग्य दोनों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। इस सप्ताह अचानक मिलने वाले मौके आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। बुधवार के बाद नौकरी में प्रमोशन के प्रयास शुरू किए जा सकते हैं। अगर आप लंबे समय से अपनी पोस्ट या पद में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं तो अब उस दिशा में पहल करना बेहतर रहेगा।

बिजनेस करने वालों के लिए समय पूरी तरह आसान नहीं है। लगातार मेहनत के बावजूद मन मुताबिक परिणाम आने में समय लग सकता है। नौकरी बदलने का विचार चल रहा है तो मंगलवार के बाद प्रयास करने पर बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। सूर्य दूसरे भाव और गुरु आपकी राशि में स्थित हैं। इसका प्रभाव परिवार और आर्थिक मामलों पर भी पड़ेगा। लव लाइफ में यह सप्ताह अहम हो सकता है और विवाह की बात आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं।

उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और उन्हें पीले वस्त्र व फल अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के स्वामी सूर्य इस समय आपकी राशि में हैं, जबकि शनि अष्टम भाव और गुरु द्वादश भाव में शुभ प्रभाव दे रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिल सकता है और ऑफिस में आपका पक्ष मजबूत रह सकता है। मंगलवार के बाद बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार में कोई नया अवसर सामने आ सकता है। गुरुवार को बिजनेस से जुड़ा कोई नया काम मिलने के संकेत हैं।

हालांकि, शुक्रवार को ऑफिस में किसी खास बात को लेकर तनाव हो सकता है। आपको इस दौरान प्रतिक्रिया देने के बजाय स्थिति को समझकर आगे बढ़ना चाहिए। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद मिलने से किसी मुश्किल काम को पूरा करना आसान होगा।

शुक्र तुला राशि में हैं, जिससे प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा बना हुआ है। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।

उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

शुभ अंक: 01, 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार को चंद्रमा एकादश भाव से बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनि सप्तम भाव में हैं, जो बिजनेस और जीवनसाथी से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जॉब और व्यवसाय दोनों के लिहाज से यह सप्ताह काफी अहम है। मंगल कर्म भाव में स्थित हैं और इस कारण कामकाज को लेकर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। इस सप्ताह सफलता का सबसे बड़ा आधार आपकी सकारात्मक सोच और लगातार मेहनत रहेगी। बुधवार के बाद व्यवसाय में अचानक रुके हुए धन के आने से मन प्रसन्न हो सकता है। कोई पुरानी पेमेंट मिलने या आर्थिक अड़चन दूर होने की संभावना है। शनिवार को लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। स्टूडेंट्सों के लिए सप्ताह अच्छा है और पढ़ाई में किए गए प्रयासों का लाभ मिल सकता है।

उपाय: चने की दाल का दान करें। भगवान विष्णु की नियमित उपासना करें। बड़े भाई के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: हरा, सफेद

शुभ अंक: 04, 05

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि में शुक्र का गोचर इस सप्ताह आपके लिए सबसे मजबूत ग्रह स्थितियों में से एक है। आपकी राशि में शुक्र होने से व्यक्तित्व, संबंधों और आकर्षण में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरुवार के बाद चंद्रमा एकादश भाव से गुजरकर आर्थिक लाभ के अवसर भी बढ़ा सकते हैं।

मंगल भाग्य भाव में रहकर शुभ परिणाम दे सकते हैं। बुधवार के बाद नौकरी और बिजनेस दोनों में उन्नति के योग बन रहे हैं। जो स्टूडेंट्स करियर में सफलता की तैयारी कर रहे हैं उन्हें ज्यादा मेहनत करनी होगी, लेकिन प्रयास का परिणाम मिलने की संभावना भी अच्छी है।

मंगलवार को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शनिवार को खानपान में परहेज करना जरूरी रहेगा। लापरवाही करने से परेशानी बढ़ सकती है।

अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो गुरुवार का दिन प्रयास के लिए बेहतर रह सकता है। शुक्रवार को धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और रिश्ते में सकारात्मकता बनी रहेगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। किसी को धन उधार देने से बचें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 05, 06

भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत राशि स्वामी मंगल के चंद्रमा के साथ अष्टम भाव में रहने से होगी। यह स्थिति अचानक आने वाले बदलावों और मानसिक असमंजस को बढ़ा सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले को लेकर मन दुविधा में रह सकता है।

राहु चतुर्थ भाव में हैं, जिससे घर-परिवार और माता से जुड़े मामलों में अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। स्टूडेंट्स अपने अगले स्टडी प्लान को लेकर गंभीर कदम उठा सकते हैं।

गुरुवार तक कई आर्थिक समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। उच्चाधिकारियों का सहयोग भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठ लोगों से मिलने वाला समर्थन किसी महत्वपूर्ण काम में मदद कर सकता है।

लव लाइफ के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। रिश्ते में समझ और अपनापन बढ़ेगा। परिवार में माता-पिता का आशीर्वाद लेना कार्य बाधाओं को दूर करने में सहायक रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनके विग्रह की 3 परिक्रमा करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल, नारंगी

शुभ अंक: 05, 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा और मंगल के सप्तम भाव में रहने से होगी। यह स्थिति पार्टनरशिप, बिजनेस और रिश्तों से जुड़े मामलों को सक्रिय करेगी। गुरु अष्टम और शनि चतुर्थ भाव में हैं, इसलिए कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा।

गुरुवार से शनिवार के बीच व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। कारोबारी लोग अपने काम की दिशा में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं। स्टूडेंट्सों के लिए भी सप्ताह सफलता देने वाला है।

मंगलवार के बाद करियर में बदलाव को लेकर किया गया प्रयास सफल रह सकता है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे जातकों को इस दौरान बेहतर अवसर मिल सकता है। शुक्र और चंद्रमा की स्थिति आर्थिक सुख को मजबूत करेगी।न शनिवार को अनचाही यात्रा परेशान कर सकती है। लव लाइफ में समय की कमी रिश्ते में परेशानी पैदा कर सकती है। सप्ताह आर्थिक उन्नति के लिहाज से मजबूत रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी, लाल

शुभ अंक: 05, 06

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे, इसलिए शुरुआत थोड़ी व्यस्त और तनावपूर्ण रह सकती है। हालांकि गुरु सप्तम भाव से संबंधों और पार्टनरशिप में सहयोग देंगे। जॉब और व्यवसाय में आपकी स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होने के संकेत हैं। धीरे-धीरे काम में स्थिरता आएगी और पुराने प्रयासों का परिणाम मिल सकता है।

शनिवार को परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की संभावना बन रही है। स्टूडेंट्सों के लिए भी यह सप्ताह अपने करियर को सही दिशा देने वाला रहेगा। सिंह राशि के सूर्य और बुध आपकी सहायता करेंगे और कामकाज से जुड़े मामलों में निर्णय लेने में मदद करेंगे। शुक्रवार को प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। पार्टनर के साथ यात्रा या बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। मंगलवार को जमीन या मकान खरीदने का विचार मन में आ सकता है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करना फलदायी रहेगा।

शुभ रंग: नीला, सफेद

शुभ अंक: 04, 06

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा के पंचम भाव के प्रभाव से होगी। स्टूडेंट्सों को इसका लाभ मिलेगा और पढ़ाई से जुड़े कामों में उत्साह बढ़ेगा। शनि द्वितीय और सूर्य सप्तम भाव में हैं। बिजनेस करने वाले लोग इस सप्ताह अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रह सकते हैं। सूर्य और बुध का सप्तम भाव में रहना व्यापारिक मामलों में शुभ परिणाम दे सकता है।

नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट पूरा करने का मौका मिलेगा। यह काम आपकी प्रोफेशनल पहचान को मजबूत कर सकता है। बुधवार को स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। गुरु और चंद्रमा की स्थिति आर्थिक उन्नति के अवसर भी बढ़ाएगी। कोई नया आर्थिक रास्ता खुल सकता है या पुराना प्रयास लाभ में बदल सकता है।

उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

शुभ अंक: 01, 03

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार के बाद चंद्रमा पंचम भाव में गुरु के साथ रहेंगे। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि मंगल चतुर्थ भाव और गुरु पंचम भाव में प्रभाव दे रहे हैं। मंगलवार के बाद का समय विशेष रूप से बेहतर रहेगा। बुधवार को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अलर्ट रहना होगा। खानपान और दिनचर्या में लापरवाही से बचें। गुरुवार के बाद नौकरी में आपकी प्रगति सही दिशा में पहुंचने लगेगी। जो लोग लंबे समय से करियर में बदलाव या स्थिरता की तलाश कर रहे थे, उन्हें बेहतर संकेत मिल सकते हैं।

बिजनेस करने वाले लोग अपने काम से खुश रहेंगे। शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम सफल हो सकता है। लव लाइफ के लिए पूरा सप्ताह अच्छा है और रिश्तों में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। शुक्रवार को घर में विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ने के योग बन सकते हैं। तुला राशि के शुक्र आपको शुभ परिणाम देंगे। परिवार में खुशी का माहौल बनने की संभावना है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। चावल और तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 03, 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

इस सप्ताह किन राशियों का पलड़ा रहेगा भारी

साप्ताहिक ग्रह स्थिति के आधार पर तुला, कन्या और मीन राशि के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है। तुला राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में उन्नति के साथ प्रेम और आर्थिक मामलों में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। कन्या राशि के लोगों को कामकाज और अचानक धन आगमन का लाभ मिल सकता है। मीन राशि के लिए मंगलवार के बाद नौकरी, बिजनेस, प्रेम और पारिवारिक मामलों में स्थितियां बेहतर होती दिखाई दे रही हैं।

मेष, वृषभ, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए भी सप्ताह कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। दूसरी तरफ मिथुन, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को अपने फैसलों में ज्यादा धैर्य और संतुलन रखना होगा। कुल मिलाकर 7 से 13 सितंबर 2026 का सप्ताह मेहनत करने, सही समय पर निर्णय लेने और भगवान की उपासना के साथ आगे बढ़ने का है। जो लोग अपने लक्ष्य को लेकर लगातार प्रयास करते रहेंगे, उनके लिए ग्रहों की यह स्थिति नए रास्ते खोल सकती है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article