अध्यात्म

Ganesh Ji Ke Aarti: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन करें गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स

Ganesh Ji Ke Aarti: भगवान गणेश को शास्त्रों में प्रथम पूज्य देवता के रूप में माना जाता है। किसी भी भगवान की पूजा करने से पहले भगवान गणेश का ध्यान किया जाता है। चैत्र नवरात्रि की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की आरती की जाती है। यहां देखें भगवान गणेश की आरती।

Image

Ganesh Ji Ke Aarti

Ganesh Ji Ke Aarti: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज यानि 9 अप्रैल से हो गई है। नवरात्रि के दौरान मां देवी के नौ रूपों की खास पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन माता की पूजा के साथ- साथ भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है। किसी भी पूजा को शुरू करने से पहले भगवान गणेश का ध्यान किया जाता है। पूजा के दौरान गणेश जी की आरती करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए यहां पढ़ें गणेश जी की आरती लिरिक्स हिंदी में।

Ganesh Ji Ke Aarti Lyrics (गणेश जी की आरती लिरिक्स )जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,

चार भुजा धारी ।

माथे सिंदूर सोहे,

मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,

और चढ़े मेवा ।

लड्डुअन का भोग लगे,

संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,

कोढ़िन को काया ।

बांझन को पुत्र देत,

निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,

सफल कीजे सेवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,

जय गणेश देवा ।

माता जाकी पार्वती,

पिता महादेवा ॥

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article