Ashadi Ekadashi Vrat June 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। एक महीने में दो बार ये व्रत पड़ता है। एक शुक्ल पक्ष की एकादशी कही जाती है दूसरी कृष्ण पक्ष की एकादशी कहलाती है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से ये व्रत करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जून में दो एकादशी व्रत पड़ेंगे। एक योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2023) दूसरी देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2023)। जानिए दोनों एकादशियों की डेट और महत्व।
योगिनी एकादशी 14 जून 2023, बुधवार (Yogini Ekadashi 2023 Date)
योगिनी एकादशी में भगवान श्री नारायण की पूजा की जाती है। कहते हैं इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं इस व्रत के प्रभाव से किसी के दिये हुए श्राप का भी निवारण हो जाता है। योगिनी एकादशी का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 14 जून बुधवार के दिन ये एकादशी पड़ रही है।
देवशयनी एकादशी 29 जून, गुरुवार (Devshayani Ekadashi 2023 Date)
आषाढ़ मास में आने वाली देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस एकादशी को हरिशयनी एकादशी और पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार इस एकादशी के दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और इस दौरान सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव पर आ जाती है। 29 जून को ये एकादशी पड़ रही है।
एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Ekadashi Ke Din Kya Nhi Karna Chaiye)
एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित है। इस दिन अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें। किसी पर गुस्सा न करें। इस दिन मदिरापान या मांस खाना वर्जित है। किसी से झूठ न बोलें। एकादशी के दिन पान सुपारी का सेवन नहीं करना चाहिए।
