अध्यात्म

Dream Astrology: सपने में मछली देखने के क्या हैं मायने, ये शुभ है या अशुभ - ड्रीम स्पेशलिस्ट से जानें इसका सही अर्थ

Fish Dream Astrology: क्या आपने कभी सपने में मछली को देखा है। क्या इसे देखना शुभ माना जाता है या अशुभ- जानें यहां। वैसे मछली के अलग अलग सपने आपको अलग तरह के संकेत देते हैं। जानें मछली के सपने आना महिलाओं के लिए क्या इशारा होता है।

Image

fish dream meaning

Fish Dream Astrology: ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, हर सपनों के अलग-अलग मायने होते हैं। कई बार आपके सपने में पशु, पक्षी या जानवरों का दीदार होता है। जिसका कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। इसी तरह आज हम सपने में मछली देखने के अर्थ को ड्रीम स्पेशलिस्ट के हिसाब से समझेंगे।

क्या कहते हैं ड्रीम स्पेशलिस्ट

ड्रीम स्पेशलिस्ट के अनुसार, मछली एक आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और धार्मिक प्रतीक है। इसका सीधा संबंध प्रजनन क्षमता या गर्भावस्था से है। लेकिन इसकी पुष्टि के लिए सपने में आए मछली की प्रकृति जानना बेहद जरूरी है। आइए इसके अर्थ को समझते है।

मछली के सपने आने का अर्थ

मछली का संबंध काफी हद तक भ्रूण से होता है। यानी मछली का सपने में आना कला या किसी अन्य रचनात्मक परियोजना से जुड़ा हो सकता है। महिलाओं को यदि सपने में मछली दिखती है तो इसका संबंध गर्भधारण से हो सकता है।

अगर आपने सपने में एक पालतू मछली देख लिया हो तो यह आपको मिलने वाली एक नई जिम्मेदारी की ओर इशारा करती है। जैसे अगर आपके सपने में पालतू मछली मरते हुए दिख जाए तो इसका मतलब ये है कि आप चीजों को गलत तरीके से संभाल रहे हैं जबकि आप उसका अच्छे से ध्यान रखना चाहते हैं।

मछली के सपने में दिखाई देने का मतलब है कि आप कुछ सृजन करने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे वह एक रिश्ता हो, एक नया काम हो, या फिर कोई सकारात्मक गुण।

ये भी हो सकते हैं मायने

अगर आप सपने में मछली के स्कूलों के बारे में देख रहे हैं तो यह कुछ नया सीखने से संबंधित हो सकता है। ईसाई धर्म के लिए मछली एक लोकप्रिय आध्यात्मिक प्रतीक है। इसके अलावा मछली आध्यात्मिकता, विश्वास और धर्म का प्रतिनिधित्व करती है। सपने में इसका दिखाई देना स्वास्थ्य की ओर इशारा करता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article