Diwali Me Dhan Ki Potli Kaise Banaye (दिवाली पर धन की पोटली कैसे बनाएं): दिवाली पर धन पोटली बनाना एक शुभ और परंपरागत मान्यता है। ये घर में धन, समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए बनाया जाता है। माना जाता है कि अगर आप धन पोटली बनाकर पूजन स्थल पर रखते हैं, तो माता लक्ष्मी उस पोटली में स्थायी रूप से निवास करती हैं और घर में धन और समृद्धि का वास होता है। इस धन की पोटली को कैसे बनाया जाता है, इसके बारे में यहां बताया गया है। साथ ही यहां बताया गया है कि धन लक्ष्मी पोटली में क्या-क्या सामान पड़ता है।
दिवाली की धन पोटली बनाने की सामग्री-
- लाल कपड़ा
- पीली सरसों
- 5 कौड़ियां
- अक्षत
- कुमकुम
- 2 कमल गट्टा
- कलावा
- 5 इलायची
- चांदी का सिक्का
- 500 का नोट
- धनिया
- 5 लौंग
- 1 सुपारी
- 1 हल्दी साबुत
- 5 गोमती चक्र
दिवाली की धन पोटली बनाने की विधि-
धन की पोटली बनाने के लिए सबसे पहले अपने हाथ और पोटली बनाने की सामग्री को साफ कर लें। उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें, और शुद्ध स्थान पर पोटली बनाना आरंभ करें। लाल या पीला स्वच्छ कपड़ा लें (चौकोर आकार में) और उसे सामने रखें। अब इसमें सारे सामान रख दें। सारी सामग्री को कपड़े में इकट्ठा करके ऊपर से एक छोटी रेशमी डोरी से बाँध लें। ध्यान रहे कि पोटली मजबूती से बँधी हो। इस धन पोटली को लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के पास रखें और विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें।
