अध्यात्म

Diwali 2024 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली, जानिए सही डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व

Diwali 2024 Date And Time: सनातन धर्म के सबसे बड़े त्योहार में से एक है दिवाली का त्योहार । इस दिन घर में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और दीप जलाएं जाते हैं। रोशनी के त्योहार इंतजार हर किसी को बेसब्री से होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है दिवाली का त्योहार।

Image

Diwali 2024 Date And Time

Diwali 2024 Date(कब है 2024 में दिवाली): हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दिवाली या दीपावली है, जिसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में देवी लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाई जाती है। इस दिन पूरे घर को दीयों से रोशन किया जाता है। पांच दिवसीय दिवाली त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। पांच दिवसीय त्योहार में धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन और भाई दूज जैसे त्योहार मनाये जाते हैं। आइए जानते हैं इस साल 2024 में दिवाली का त्योहार कब है।

Diwali 2024 Date (कब है दिवाली का त्योहार 2024)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को 15:52 बजे शुरू होती है और अगले दिन 1 नवंबर को शाम के 6 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 1 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त ( Diwali Puja Shubh Muhurat 2024)

ज्योतिषियों के अनुसार लक्ष्मी पूजा का सर्वोत्तम समय कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या का दिन होता है। ऐसे में दिवाली केदिन पूजन का समय , शाम 5:36 बजे से शाम 6:16 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं।

दिवाली महत्व ( Diwali Importance)

हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काट कर लंका से अयोध्या लौटे थे। इस दिन अयोध्या वासियों ने राम के आने की खुशी में दीपक जलाए थे। दिवाली के दिन लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन करने से घर में सुख समृद्धि आती है। इसके साथ ही इस दिन दीप जलाने से घर में साकारात्मकता बनी रहती है। दिवाली के दिन विधिपूर्वक पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article