अध्यात्म

Diwali 2022 Upay: दिवाली में मां लक्ष्मी के साथ करें कौड़ी की पूजा, इन उपायों से दूर होगी आर्थिक तंगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 09:32 PM IST

Diwali 2022 Upay: दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजन का विधान है। लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी के साथ कौड़ी की भी पूजा करनी चाहिए। दीपावली पर कौड़ी की पूजा और इससे जुड़े सरल उपायों से पैसों की समस्या दूर होती है। जानिए आर्थिक तंगी दूर करने के लिए दीपावली के ये उपाय।

Image

Goddess Laxmi

KEY HIGHLIGHTS
  • मां लक्ष्मी का प्रतीक होती हैं कौड़ी
  • धनलाभ के लिए दीपावली पर करें कौड़ी के उपाय
  • मां लक्ष्मी के साथ करें कौड़ी की पूजा

Diwali 2022 Kaudi Puja Upay: दीपावली के दिन धन, सुख-समृद्धि, वैभव और सकारात्मकता के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन उत्तम होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दीपावली सोमवार 24 अक्टूबर 2022 को पड़ रही है। यदि आप कर्ज के बोझ, आर्थिक तंगी और धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के साथ कौड़ी की भी पूजा जरूर करें। पौराणिक कथाओं के अनुसार कौड़ी समुंद्र मंथन से प्राप्त हुई थी। कौड़ियों की पूजा से आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल बनती है। जानते हैं दीपावली की पूजा में कैसे करें कौड़ी का प्रयोग।

कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए दीपावली पर लक्ष्मीजी की पूजा करते समय पीली कौड़ी चढ़ाना न भूलें। अगर आपको पीली कौड़ी नहीं मिलती तो आप सफेद कौड़ी को केसर या हल्दी के घोल में भिगोने के बाद इसे पूजा में चढ़ाएं। आमतौर पर पीली, सफेद, भूरी और चितकबरे रंग की कौड़ी पाई जाती है। लेकिन पीली और सफेद कौड़ी को मां लक्ष्मी की पूजा में चढ़ाना उत्तम होता है। पूजा के बाद इन कौड़ी को किसी लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे आप तिजोरी या किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां आप रुपये-पैसे रखते हों।

सात कौड़ी के इस उपाय से दूर होगी गरीबी

दीपावली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सात पीली या सफेद कौड़ी को मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के समक्ष लाल कपड़ा बिछाएं और इसमें कौड़ी को रख दें। इसके बाद कौड़ियों के पास एक घी का दीपक जलाएं। यह दीपक पूरी रात जलना चाहिए। इसके बाद सुबह इन कौड़ियों को कपड़े के साथ उठाकर बांध लें और धनस्थान पर इसे रख दें। नियमित इन कौड़ियों की पूजा करें। इससे कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होगी।

नौ कौड़ी का ये उपाय

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय पीली रंग की नौ कौड़ी चढ़ा दें। अगले दिन इसमें 2 कौड़ी को अपने पर्स में रखें। अन्य सात कौड़ी को तिजोरी में रख दें। पर्स में इन कौड़ी को रखने से धन की आवक बनी रहती है और पर्स कभी खाली नहीं रहता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article