अध्यात्म

देवगुरु के घर पहुंच गए चंद्रमा, इन 5 राशियों को होगा प्रचंड लाभ

Chandra Gochar 2026: चंद्रमा ने 11 मार्च की रात को धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इससे इन राशि वालों को प्रचंड लाभ मिलने की भी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिसको इस गोचर से लाभ होगा?

Image

चंद्रमा ने किया धनु में गोचर

Chandra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और दैनिक जीवन की गतिविधियों का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा बहुत तेजी से राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए इनके गोचर का असर सभी राशियों पर जल्दी देखने को मिलता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 11 मार्च की रात करीब 10 बजे चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर कर गए हैं।

धनु राशि गुरु की राशि मानी जाती है और यहां चंद्रमा का गोचर कई लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम देता है। इस दौरान कुछ राशियों को कामकाज, धन और भाग्य के मामलों में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। ग्रहों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कुछ राशि के लोगों को इस गोचर से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह ढाई दिन गोल्डन पीरियड साबित होगा?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन सकती है। कामकाज में आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर भी मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव या किसी नए काम की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा साबित हो सकता है। यात्रा से भी लाभ मिलने के संकेत हैं और परिवार के साथ संबंध बेहतर बने रह सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर साझेदारी और कामकाज के मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी नई डील या समझौते से फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार देखने को मिल सकता है और किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर रचनात्मक कार्यों और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करने वाला हो सकता है। इस दौरान नए काम शुरू करने का उत्साह बना रहेगा। जो लोग कला, मीडिया या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय संपर्क बढ़ाने और नए अवसर पाने का हो सकता है। इस दौरान किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ देने वाली साबित हो सकती है। कामकाज में तेजी आएगी और छोटे-छोटे प्रयास भी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। भाई-बहनों या दोस्तों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है, इसलिए धनु राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ सकता है और लोग आपकी बातों को महत्व दे सकते हैं। कामकाज में नई ऊर्जा महसूस होगी और कई काम तेजी से पूरे हो सकते हैं। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article