अध्यात्म

भाद्रपद मास कब से शुरू हो रहा है 2026 में, सावन के बाद भादो कब लगेगा, भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की सही तारीख क्या है

Bhadrapada Month 2026: ​​​​श्रावण (सावन) माह के बाद भाद्रपद का महीना शुरू होता है, जिसे भादो या भादवा भी कहते हैं। आज यहां पर आप जानेंगे कि 2026 में भाद्रपद माह कब से कब तक है। साथ ही इस महीने से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में आपको पता चलेगा।

Image

2026 में भादो मास कब से कब तक है

Bhadra Month 2026 Date: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, वर्तमान में विक्रम संवत 2083 का श्रावण (सावन) महीना चल रहा है। इस महीने के खत्म होने के बाद भाद्रपद मास शुरू होगा। भाद्रपद मास यानी भादो व भादवा में गणेश जी, भगवान कृष्ण, शिव जी और माता पार्वती की पूजा करना शुभ रहता है। साथ ही पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा और तर्पण करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भादो में पूजा-पाठ करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में आ रही परेशानियां कम होती हैं। चलिए अब जानें 2026 में किस तारीख से भाद्रपद मास (bhado month 2026 start date and end date) शुरू होगा।

भाद्रपद का महीना कब से शुरू होता है

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भाद्रपद का महीना शुरू होता है। इससे पहले श्रावण यानी सावन का महीना चल रहा होता है, जिसमें विशेष रूप से शिव जी की पूजा की जाती है। वहीं, भाद्रपद माह के बाद आश्विन का महीना आरंभ होता है, जिसमें विष्णु जी और माता दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों का स्मरण करने का विधान है।

भादो का महीना कब से शुरू है 2026 में

28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिस दिन सावन महीने का समापन होगा। इसी के अगले दिन यानी 29 अगस्त 2026, शनिवार से भाद्रपद माह (bhadra ka mahina kab se shuru hai) का आरंभ हो रहा है। इस दिन का आरंभ भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगा, जो सुबह 09 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद देर रात तक द्वितीया तिथि रहने वाली है।

भाद्रपद का महीना कब खत्म होगा

पंचांग की गणना के अनुसार, भाद्रपद के महीने का समापन 26 सितंबर 2026, वार शनिवार को हो रहा है। इस दिन का आरंभ भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होगा, जो देर रात 10:18 बजे तक रहेगी। इसके बाद अगले दिन की सुबह तक प्रतिपदा तिथि रहने वाली है।

भादो महीने में क्या नहीं करना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भादो के महीने में बेड या पलंग पर सोने की जगह जमीन पर सोने का विधान है। साथ ही विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्नप्राशन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ, दही और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article