Balram Jayanti 2023: सनातन पंचाग के अनुसार, बलराम जयंती हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। इस साल , 2023 में, बलराम जयंती 5 सितंबर मंगलवार को मनाई जाएगी । इसे'हल छठ' के नाम से भी जाना जाता है। सनातन शास्त्र के अनुसार बलराम का जन्म भाद्रपद माह में कृष्ण पक्षष की षष्ठी तिथि को हुआ था। जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण के भाई बलराम को बलदाऊ भी कहा जाता है। इस दिन कृष्ण कन्हैया के साथ बलरामजी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं बलराम जयंती के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए।
अध्यात्म
Balram Jayanti 2023: जानिए कब मनाई जाएगी बलराम जयंती, जानें पूजा विधि और महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Sep 2, 2023, 12:12 PM IST
