Vastu Shastra Clock: घर में दीवार घड़ी कहां और किस दिशा में लगानी होती है शुभ, जानिए विस्तार से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 01:04 PM IST

Clock Direction in vastu Shastra: घड़ी हमें सही वक्त बताती है। इसके अलावा इसका प्रभाव भी हमारे जीवन में काफी पड़ता है। घड़ी की सही दिशा हमारा जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है, जबकि वही गलत दिशा नकारात्मक ऊर्जा से।

Vastu Shastra Clock: घर में दीवार घड़ी कहां और किस दिशा में लगानी होती है शुभ, जानिए विस्तार से

Wall Clock At Home According To Vastu: हर इंसान के जीवन में समय का बहुत महत्व होता है। बिना समय के कोई काम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए हर व्यक्ति समय के अनुसार ही चलता है। व्यक्ति बाहर निकलने के लिए भी हाथों में घड़ी पहनता है। घड़ी हर किसी के घर में व ऑफिस में जरूर मिल जाएगी। घड़ी हमारा समय ही नहीं बताती है बल्कि हमारे जीवन में भी काफी असर डालती है। सही दिशा में लगाई घड़ी व्यक्ति को शक्तिशाली बना देती है व व्यक्ति की किस्मत भी पलट देती है। जबकि गलत जगह रखने पर यह व्यक्ति के जीवन में अशुभ प्रभाव भी डालती है। आइए जानते हैं घर में दीवार घड़ी कहां और किस दिशा में लगानी शुभ मानी जाती है।

दक्षिण दिशा में न लगाएं घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण दिशा में घड़ी को लगाना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में नेगेटिविटी बढ़ती है। व्यक्ति के जीवन में भी बुरा असर डालती है।

दरवाजे के ऊपर नहीं लगानी चाहिए घड़ी

इसके अलावा घर में किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह जगह ठीक नहीं है। ऐसा करने से दरवाजे के नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर इसका खराब असर पड़ता है।

इस दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ

घड़ी लगाने की सही सही दिशा पूर्व दिशा मानी जाती है। वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है। इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा घड़ी को पश्चिम दिशा में भी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर में रहने वाले व्यक्ति के जीवन में बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

ड्राइंग रूम या बेडरूम में यहां लगाएं घड़ी

वहीं अगर ड्राइंग रूम या बेडरूम में घड़ी लगाना हो तो ऐसे लगाएं जिससे रूम में प्रवेश करने पर घड़ी पर नजर आए। यह भी ध्यान रखें कि घड़ी पर धूल-मिट्टी न जमे। मधुर संगीत उत्पन्न करने वाली दीवार घड़ी घर के मुख्य हॉल में लगानी चाहिए। 

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article