Shani Dosh: शनि दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति तो काले कुत्ते को जरूर खिलाएं रोटी, खुल जाएगा भाग्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 02:39 PM IST

Shani Dosh Remedy: बड़ी सी बड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए शनिदेव की पूजा करना काफी असरदार होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को देखकर कुछ कार्य करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।

Shani Dosh: शनि दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति तो काले कुत्ते को जरूर खिलाएं रोटी, खुल जाएगा भाग्य
Photo Credit: Instagram

Shani Dosha Nivaran: हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय व मृत्यु का देवता कहा जाता है। शनि देव सूर्य के पुत्र हैं। शनिदेव मनुष्य को हर अच्छे व बुरे कार्य का फल देते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि शनिदेव नाराज हो जाएं तो व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जबकि शनिदेव के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को सम्मान, तरक्की सभी चीजें मिलती हैं। शनिदेव की बुरी दृष्टि के चलते राजा भी रंक बन जाता है और अच्छे कर्म के चलते रंक भी राजा बना जाता है। शनिदेव ऐसे देवता हैं, जिनके क्रोध से इंसान तो क्या देवता भी कांप जाते हैं। शनिदेव का वर्ण काला है। यही कारण है कि शनिदेव को काला रंग बेहद पसंद है। अगर आप किसी भी समस्या से गुजर रहे हैं तो शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए यह एक काम जरूर करें। इससे शनि दोष दूर हो जाता है और व्यक्ति सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकता है।

काले कुते को खिलाएं रोटी
कई बार अचानक कई सारी समस्याएं एक साथ आने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह समस्याएं शनिदोष के कारण होता है। शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए सबसे आसान तरीका है कि शनिवार के दिन काले कुत्ते को घी लगाकर रोटी जरूर खिलाएं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनिदोष दूर होता है। काले कुत्ते को शनिदेव की सवारी माना जाता है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को बस देखने मात्र और रोटी खिलाने से ही शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक काला कुत्ता शनिदेव के अलावा काल भैरव की भी सवारी माना जाता है। इसलिए काले कुत्ते को रोटी खिलाने से काल सर्प दोष जैसे भयानक दोषों से मुक्ति पाया जा सकता है।

पितर होते हैं प्रसन्न
 मान्यताओं के अनुसार पितृ शांति के लिए अगर काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाई जाएं तो पितर प्रसन्न होते है। इसके अलावा हर दिन कुत्ते को दोनों टाइम रोटी खिलाना भी व्यक्ति की किस्मत चमका सकता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

End of Article