Gangajal: शिव की जटाओं से निकला गंगा का जल सिर्फ पवित्रता नहीं लाता, इसके अचूक उपाय करते हैं दिक्कतों का अंत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 08:35 AM IST

Gangajal Ke Upay: हिंदू धर्म में गंगाजल का बहुत महत्व है। घर की शुद्धिकरण से लेकर पूजा-पाठ तक में गंगा जल का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। गंगाजल से कुछ उपाय हैं जिन्हें करने से घर में सुख शांति आती है।

Gangajal: शिव की जटाओं से निकला गंगा का जल सिर्फ पवित्रता नहीं लाता, इसके अचूक उपाय करते हैं दिक्कतों का अंत
Photo Credit: Instagram

Gangajal Remedies: हिंदू धर्म में गंगा को देवी माता का दर्जा दिया गया है। गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना गया है। गंगाजल आमतौर पर ज्यादातर घरों में मिल जाता है। धार्मिक कार्य से लेकर घर की शुद्धिकरण तक में गंगाजल का प्रयोग किया जाता है। पूजा पाठ में भी गंगाजल का विशेष महत्व है। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गंगाजल को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों में गंगाजल को अमृत माना गया है। शास्त्रों में गंगा को देवनदी व स्वर्ग की नदी कहा गया है। शिवजी की जटाओं से निकली गंगा का जल हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा जल के अचूक उपायों से जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही मनोवांछित फल भी मिलता है। तो आइए जानते हैं गंगाजल के उपायों के बारें में...

भगवान शिव को करें गंगाजल अर्पित

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव को हर रोज गंगा जल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल देते हैं। इसके साथ ही घर में सुख शांति भी बनी रहती है।

घर में करें गंगाजल का छिड़काव

घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो चुका है व हर रोज लड़ाई झगड़े बढ़ रहे हैं तो रोजाना सुबह ईश्वर की पूजा करने के बाद गंगाजल में दो पत्ते तुलसी के डालकर पूरे घर में इसका छिड़काव करें। ऐसा करने से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और घर में होने वाले रोज लड़ाई झगड़े से भी छुटकारा मिल जाएगा।

दूर करता है नजर दोष

इसके अलावा गंगाजल से नजर दोष भी खत्म होता है। यदि घर में किसी बच्चे या किसी व्यक्ति को किसी की बुरी नजर लग गई हो तो गंगाजल का छिड़काव उसमें कर दें। ऐसा करने से नजर दोष खत्म हो जाता है।

बुरे सपने से छुटकारा दिलाता है गंगाजल

अगर रात में सोते वक्त आपको बुरे सपने आ रहे हैं या अचानक रात में किसी भी वजह से नींद खुल जाती है तो इसके लिए आप सोने से पहले अपने बिस्तर में गंगाजल का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से बुरे सपने और नींद टूटने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article