Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat: 12 अगस्त को कब है रक्षाबंधन? देखें किस मुहूर्त में बांधें भाई को राखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 06:24 AM IST

Raksha Bandhan 2022 Date, Time, Puja Muhurat; Rakhi Kab Hai 2022 (रक्षा बंधन कब है 2022): इस वर्ष 11 अगस्त को सावन पूर्णिमा की तिथि प्रारंभ हो चुकी है लेकिन इसी के साथ भद्राकाल भी शुरू हो रहा है। ऐसे में राखी का त्योहार 11 और 12 अगस्त दोनो दिन मनाया जा रहा है। यहां जानें आज यानी 12 अगस्त को किस मुहूर्त में भाई को राखी बांधें।

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat: 12 अगस्त को कब है रक्षाबंधन? देखें किस मुहूर्त में बांधें भाई को राखी

Raksha Bandhan 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India (Rakhi Kab Hai 2022): रक्षा बंधन का त्योहार भारत में उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का जोश कई दिन पहले से ही दिखना शुरू हो जाता है। ऐसे तो ये पर्व (when is Raksha Bandhan in 2022) सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाते हैं लेकिन इस बार दो दिनों पर तिथि के आने से रक्षा बंधन की डेट (Raksha Bandhan 2022 date in India) को लेकर कंफ्यूजन है। क्या राखी 12 अगस्त को भी मनाई जा सकती है? ऐसे तो अधिकतर जगहों पर 12 अगस्त को ही रक्षा बंधन का पर्व (Raksha Bandhan 2022 date) मनाया जाएगा लेकिन कुछ जगहों पर लोग 11 अगस्त को भी राखी का त्योहार मनाया गया। जानते हैं क्यों है ये दुविधा और क्या है भाई की कलाई पर राखी (Rakhi Kab Hai 2022, Muhurat) बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त।

Raksha Bandhan 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India

गुरुवार यानी 11 अगस्त को सुबह 09:34 पर सावन मास की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। लेकिन इसी के साथ ही भद्रा भी लगेगी। भद्रा काल (bhadra kaun hai) 11 अगस्त को रात 08:30 बजे समाप्त होगा। ऐसे में 11 तारीख को रात 8:51 से रात 09:12 तक राखी बांधी जा सकती है। 11 तारीख को ही शाम 5:17 बजे से शाम 6.18 तक पूंछ भद्रा काल रहेगा। इस दौरान भी राखी बांध सकते हैं। 

रक्षा बंधन कब है 2022 : 12 अगस्त 2022 का मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी के अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 12 अगस्त को सुबह 07:18 तक ही रहेगी। ऐसे में 12 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे के बीच राखी बांधने का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ रहेगा। 12 अगस्त, शुक्रवार को 11:59 AM से 12:52 PM के बीच अभिजीत मुहूर्त रहेगा। 12 अगस्त को शुभ चौघड़िया समय 12:25 PM से  02:05 PM के बीच रहेगा।
 

End of Article