Numerology Today, 10 September 2022: आज स्वास्थ्य के लिए इन जन्मांक वालों का अच्छा रहेगा दिन, देखें अपना अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 10:11 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 10 September 2022: आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा है। जानें आज यानी 10 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा और आज का आपका लकी नंबर क्या है।

Numerology Today, 10 September 2022: आज स्वास्थ्य के लिए इन जन्मांक वालों का अच्छा रहेगा दिन, देखें अपना अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 10 September 2022: आज 10 सितम्बर 2022 है। 10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-09-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। केतु, शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 04, 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal 10 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल

जॉब में नामांक 06 व 07 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य व केतु आपको जॉब में सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक- 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

चन्द्रमा व सूर्य मित्र हैं। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 06 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक- 09

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी केतु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक- 02

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 07 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 07 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-08

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 01 व 09 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज का भाग्य अंक 07  है। आज व्यवसाय में केतु व सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी भी शुक्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 08 अंक राशिफल  

आज के दिन शनि, केतु व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-05

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में केतु, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 07 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। केतु के द्रव्यों उड़द व मूंग का दान करें।
शुभ अंक-03

End of Article