Numerology Today, 10 July 2022: तनाव में बीतेगा इन अंक वालों का दिन, देखें अपने नंबर का क्या रहेगा हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 10:24 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 10 July 2022: आज के दिन नंबर एक और नंबर दो वाले कुछ तनाव में रहेंगे। नंबर 5 वालों के सभी काम बन सकते हैं। देखें नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 का आज का अंक राशिफल विस्तार से।

Numerology Today, 10 July 2022: तनाव में बीतेगा इन अंक वालों का दिन, देखें अपने नंबर का क्या रहेगा हाल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 10 July 2022: आज 10 जुलाई 2022 है। 10 का संयुक्त अंक  धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-07-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। शुक्र व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06, 07 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 10 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब में नामांक 05 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में तनाव दे सकता है। लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़, मसूर इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक-02

जन्मांक 02 अंक राशिफल

चन्द्रमा व बुध मित्र नहीं हैं। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 05 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक- 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल

गुरु व भाग्य स्वामी बुध जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी बुध के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है। उदर या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-02

जन्मांक 04 अंक राशिफल

भाग्यांक 05 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल

व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के व्यक्तियों  से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06

जन्मांक 06 अंक राशिफल

आज का भाग्य अंक भी 05 ही है। आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 07 अंक राशिफल

अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी बुध व्यवसाय में परफार्मेंस से आपको खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य में हड्डी
के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज के दिन  शनि व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। सूर्य व बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं । स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-07

जन्मांक 09 अंक राशिफल

व्यवसाय में बुध, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक-03

End of Article