Horoscope Today, 10 July 2022: कर्क और सिंह राशि को आज मिलेगी सफलता, जानें क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 11:23 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 July 2022: आज के दिन चन्द्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में है और सूर्य मिथुन राशि में हैं। ग्रहों के इस खेल में जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का यानी 10 जुलाई 2022 का राशिफल।

Horoscope Today, 10 July 2022: कर्क और सिंह राशि को आज मिलेगी सफलता, जानें क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे?

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 July 2022: आज विशाखा नक्षत्र है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है, शनि आज मकर राशि में है, गुरु मीन में व सूर्य अब मिथुन राशि में हैं। बाकी ग्रह स्थितियां पूर्ववत ही हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का 10 जुलाई 2022 का राशिफल। 

Aaj Ka Rashifal 10 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल 

शनि जॉब में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें।छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल 

आज का दिन द्वितीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल 

खष्ठम चन्द्रमा हेल्थ खराब कर सकता है। इस राशि के सूर्य व मकर के शनि बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मूंग व गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल 

आज का दिन बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

सिंह राशिफल 

चन्द्रमा का चतुर्थ व सूर्य का एकादश भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल

दशम सूर्य तथा तृतीय भाव में चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल 

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 

सूर्य अष्टम,चन्द्रमा इसी राशि में  व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश व सूर्य सप्तम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चावल का दान करें।

मकर राशिफल 

गुरु तृतीय,चन्द्रमा इसी राशि से एकादश व सूर्य मिथुन में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल 

शनि मकर राशि में वक्री है। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। अन्न का दान करें।

मीन राशिफल 

आज इस राशि से चतुर्थ सूर्य व बुध शुभ हैं। इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। नवम चन्द्रमा शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। 
 

End of Article