अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों का हाल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: राशि अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को दिन के अनुसार अपने साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। आज यहां पर आप 27 सितंबर 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में जानेंगे।

Image

आज 27 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 September 2026: आज चन्द्रमा ,शनि के साथ मीन राशि में हैं। मंगल-गुरु कर्क, केतु सिंह, सूर्य कन्या, शुक्र-बुध तुला तथा राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। आज से पितृपक्ष का भी आरंभ हो गया है। आज श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। गुड़, मिष्ठान, फल व शीतल जल का दान करें। श्री कनकधारा स्तोत्र के साथ श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से धन आगमन के रास्ते खुल सकते हैं। आज गंगाजल व इत्र से भगवान शिव को स्नान कराएं। गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का जाप तथा सुंदरकांड और श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

आज माता-पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर उनका असीम आशीर्वाद लें। पितृ दोष से प्रभावित लोग त्रिपिंडी श्राद्ध करवा सकते हैं। इसके अलावा गजेंद्र मोक्ष का पाठ इस समय करना फलदायक रहेगा। चलिए अब जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों के आज 27 सितंबर 2026, रविवार के राशिफल के बारे में।

मेष राशि

चन्द्रमा व शनि बारहवें भाव में गोचर स्थिति में हैं। चतुर्थ गुरु-मंगल घर-परिवार के लिए आज मंगलमय हैं। मंगल व शुक्र रियल स्टेट व बैंकिंग बिजनेस में भी सफलता दिलाएंगे। आज सूर्य षष्ठम गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा व गुरु छात्रों को लाभ दिलाएंगे। शनि का मीन राशि में गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दिला सकता है। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी से जुड़े क्षेत्रों में नौकरी कर रहे लोग लाभान्वित होंगे। आज आप जॉब परिवर्तन का भी प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रा करना संभव है।

  • आज का उपाय- बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ और तिल का दान करें। साथ ही गाय को पालक खिलाना अच्छा रहेगा।
  • शुभ रंग- लाल व पीला
  • शुभ अंक- 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

वृषभ राशि

राशि स्वामी शुक्र व बुध षष्ठम गोचर में हैं। आज का दिन धार्मिक कार्यक्रम और आर्थिक समृद्धि का है। गुरु व मंगल तृतीय भाव में से नौकरी में लाभ देंगे। न्यू बिजनेस सम्बंधित कार्यों में भी विशेष सफलता मिलेगी। चन्द्रमा व शनि मीन में हैं। ऐसे में बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। बुध व सूर्य के शुभ गोचर के कारण आप परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। प्रेम जीवन भी रविवार को सुखद रहेगा।

  • आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग- सफेद व हरा
  • शुभ अंक- 01 व 02
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

मिथुन राशि

आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। मंगल इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। सूर्य चतुर्थ व बुध-शुक्र पंचम तथा गुरु द्वितीय भाव में गोचर में हैं। आज का दिन बिजनेस व नौकरी में प्रोमोशन के लिए मंगलमय है। चन्द्रमा-शनि दशम कर्म भाव को मजबूत करेंगे। साथ ही नौकरी में प्रगति होगी। आज बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में लोगों को सफलता मिलनी आसान होगी। आईटी व टीचिंग फील्ड से जुड़े लोग नौकरी परिवर्तन से जुड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें। लव लाइफ की बात करें तो उसमें आज प्रेम की मिठास बनी रहेगी।

  • आज का उपाय- हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी
  • शुभ अंक- 02 व 06
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

कर्क राशि

आज का दिन बहुत ही शुभ है। चन्द्रमा व शनि एक साथ नवम गोचर करके भाग्य भाव को मजबूत कर नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल इसी राशि में रहकर समृद्धि देंगे। चतुर्थ बुध व शुक्र आर्थिक प्रगति के लिए आज शुभ हैं। बुध व चंद्रमा भी शुभ फल देंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य भी आज पूर्ण होगा। चन्द्रमा व मंगल की बात करें तो वो रियल स्टेट में लाभ देंगे। आज आपकी अपने प्रेमी के साथ सुखद यात्रा होगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • आज का उपाय- धार्मिक पुस्तकों का दान करें और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
  • शुभ रंग- पीला व सफेद
  • शुभ अंक- 01 व 02
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

सिंह राशि

आज चन्द्रमा-शनि इसी राशि से अष्टम गोचर में हैं। गुरु-मंगल द्वादश यानी व्यय भाव में हैं। सूर्य इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। ऐसे में धार्मिक यात्रा के लिए शुभ समय है। साथ ही नौकरी व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ की बात करें तो वो ठीक रहेगी, लेकिन नेत्र रोग के कारण परेशानी होना संभव है। शुक्र व बुध आज तृतीय भाव में हैं, जिससे राजनीति में सफलता मिलेगी।

  • आज का उपाय- श्री विष्णु की उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें और चावल व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग- नारंगी व लाल
  • शुभ अंक- 01 व 03
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

कन्या राशि

राशि स्वामी बुध व शुक्र द्वितीय होकर मीडिया, बैंकिंग व आईटी से जुड़े लोगों को शुभ फल देंगे। शुक्र भी आज लाभ कराएंगे। चन्द्रमा-शनि सप्तम भाव में रहकर बिजनेस में कोई बड़ा कार्य करवा सकते हैं। गुरु घर-परिवार में खुशी को बढ़ाएंगे। केतु द्वादश तथा गुरु एकादश रहकर बिजनेस के लिए अनुकूल रहेंगे। आज आपको आर्थिक सुख भी मिल सकता है, जिससे प्रसन्नता होगी। व्यवसाय की बात करें तो उसमें चन्द्रमा व गुरु कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकते हैं। इसके अलावा उच्चाधिकारियों से लाभ होना सम्भव है। शाम से पहले मंगल व चन्द्रमा रियल स्टेट में बड़ा लाभ दिला सकते हैं। दिनभर लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

  • आज का उपाय- सात प्रकार के अन्न का दान करें और श्री विष्णु की उपासना करें।
  • शुभ रंग- हरा व आसमानी
  • शुभ अंक- 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

तुला राशि

आज का दिन बड़ी आर्थिक सफलता का है। शुक्र व बुध इसी राशि में हैं, जिससे धन प्राप्ति होगी। केतु एकादश आर्थिक लाभ के रास्ते तय करेंगे। गुरु व मंगल कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे मीडिया, फिल्म, आईटी व बैंकिंग क्षेत्रों में नौकरी कर रहे लोगों की प्रगति होगी। आज शुक्र व बुध शेयर बाजार से लाभ करवाएंगे। रियल स्टेट, पावर सेक्टर व बैंकिंग के शेयर में निवेश आज आप कर सकते हैं। छात्र आज टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। बुध व शुक्र शुभ रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य में लाभ होगा। इसके अलावा व्यवसाय में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चन्द्रमा व शनि का षष्ठम गोचर परेशानी पैदा कर सकता है।

  • आज का उपाय- शिव उपासना व अन्न दान करें।
  • शुभ रंग- सफेद व नीला
  • शुभ अंक- 01 व 03
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

वृश्चिक राशि

गुरु व मंगल नवम भाव में से शुभ फल देंगे। शनि व चन्द्रमा पंचम रहकर छात्रों को बड़ी सफलता दिला सकते हैं। साथ ही व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य होगा। बुध, गुरु व सूर्य हर कार्य में भाग्योदय करेंगे। इस राशि से पंचम चन्द्रमा व शनि छात्रों को करियर में सफलता दिलाएंगे। तुला के बुध-शुक्र भी हेल्पफुल रहेंगे। नौकरी में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही न दिखाएं। हेल्थ में कन्या राशि के सूर्य आज लाभ दिला सकते हैं। लव लाइफ भी सुंदर रहेगी।

  • आज का उपाय- फलों व तिल का दान करें। मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
  • शुभ रंग- लाल व सफेद
  • शुभ अंक- 01 व 02
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

धनु राशि

चन्द्रमा-शनि चतुर्थ भाव में हैं। गुरु-चन्द्रमा घर -परिवार के लिए आज मंगलमय हैं। सूर्य का दशम गोचर सन्तान व आर्थिक सुख के लिए अनुकूल है। मंगल अष्टम में हैं, जिसके कारण सेहत के प्रति एलर्ट रहना होगा। नौकरी में प्रोग्रेस का ये समय है। आज उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शाम से पहले व्यवसाय में धन आगमन होने की भी संभावना है। लव लाइफ की बात करें तो उसमें परेशानी उत्पन्न होगी।

  • आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें तथा माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
  • शुभ रंग- पीला व नारंगी
  • शुभ अंक- 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत- 65%
टाइम्स नाऊ नवभारत पर ये भी पढ़ें- प्रतिपदा श्राद्ध आज, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और करण

मकर राशि

राशि स्वामी शनि, चन्द्रमा के साथ तृतीय भाव में हैं। मंगल-गुरु सप्तम में हैं, जो अनुकूल हैं। आज आईटी, मैनेजमेंट व रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। तुला के शुक्र व बुध व्यवसाय के लिए भी बहुत शुभ हैं। आज आप कोई नया कार्य कर सकते हैं। शाम से पहले आपको ससुराल वालों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा करने के भी आज योग हैं। दिनभर गुरु सप्तम भाव में रहेंगे। सूर्य कन्या में हैं। आज बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही न दिखाएं।

  • आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें।
  • शुभ रंग- नीला व आसमानी
  • शुभ अंक- 03 व 06
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

कुंभ राशि

राहु इसी राशि में हैं। चन्द्रमा-शनि द्वितीय, गुरु-मंगल षष्ठम तथा सूर्य अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र व बुध तुला में हैं। आईटी व मैनेजमेंट के छात्रों के करियर में प्रोग्रेस करने का समय है। चन्द्रमा व मंगल करियर सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। साथ ही वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। प्रेम जीवन की बात करें तो वो आनन्दित रहेगा। साथ ही शाम से पहले संतान की उन्नति होगी।

  • आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें और गाय को रोटी व पालक खिलाएं।
  • शुभ रंग- काला व नीला
  • शुभ अंक- 01 व 02
  • भाग्य प्रतिशत-65%

मीन राशि

राशि स्वामी गुरु व मंगल पंचम व चन्द्रमा, शनि के साथ इसी राशि में हैं। द्वादश राहु आज धन का व्यय करवाएंगे। सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। शनि तथा बुध आईटी व मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे लोगों की प्रगति करवाएंगे। नौकरी के प्रति गुरु व चन्द्रमा मंगलमय रहेंगे तथा प्रोमोशन दिला सकते हैं। केतु आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहे हैं। लव लाइफ की बात करें तो उसमें स्थिति ठीक रहेगी।

  • आज का उपाय- श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
  • शुभ रंग- नीला व हरा
  • शुभ अंक- 01 व 02
  • भाग्य प्रतिशत- 80%
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article