Panchang Today (आज का पंचांग) 10 July 2022: आज रविवार एकादशी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त हो सकता है। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। विशाखा नक्षत्र है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।
दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ व का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
Aaj ka Panchang : 10 July 2022
दिनांक- 10 जुलाई 2022
दिवस- रविवार
माह- आषाढ़,शुक्ल पक्ष,
तिथि- एकादशी
सूर्योदय-05:29am
सूर्यास्त-07:23pm
नक्षत्र-विशाखा
सूर्य राशि- मिथुन
चन्द्र राशि- वृश्चिक
करण-विष्टि
योग-शुभ
10 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त -11:59am से 12:44 pm तक।
विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:09pm से 06:15pm तक
10 जुलाई 2022 केअशुभ मुहूर्त
राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

