Navratri Rangoli : नवरात्रि पर आसानी से बनाएं खूबसूरत रंगोली, देवी दुर्गा भी हो जाएंगी प्रसन्न

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2020, 09:30 AM IST

Make Rangoli on Navratri : नवरात्रि पर देवी के आगमन पर रंगोली जरूर बनाना चाहिए। रंगोली से देवी को प्रसन्न भी होंगी और आपके घर सकारात्मक ऊर्जा का वास भी होगा। आसान रंगोली बनाने के टिप्स यहां से ले सकते हैं।

Navratri Rangoli : नवरात्रि पर आसानी से बनाएं खूबसूरत रंगोली, देवी दुर्गा भी हो जाएंगी प्रसन्न

नवरात्रि में देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त तमाम उपाय करते हैं। देवी के आगमन पर यदि आप अपने घर के मुख्य दरवाजे और पूजा मंदिर के पास रंगोली बना दें तो देवी की असीम कृपा आपको मिलेगी। देवी का स्वागत करने के लिए रंगोली बनाना सबसे आसान उपाय है। रंगोली का महत्व धार्मिकता के लिहाज से भी बहुत माना गया है। रंगोली शुभता का प्रतीक होता है और इसे बनाने से सकारात्मक उर्जा का घर में वास होता है। देवी पूजा के लिए आप आसानी से घर पर रंगोली बना सकते हैं। फूल, रंग-बिरंगे चालव या आटे के साथ ही आप रंगीन बुरादे से भी रंगोली बना सकते हैं। चूड़ियों, पेन या चम्मच की मदद से आप रंगोली के तमाम डिजाइन आसानी से उकेर सकते हैं। तो आइए आपको कुछ ऐसे ही आसान और खूबसूरत रंगोली बनाने के टिप्स दें।

इन आसान तरीकों से बनाएं खूबसूरत रंगोली (How to make Navratri Rangoli)

फूलों से सजाएं रंगोली : चॉक से रंगोली की डिजाइन तैयार कर लें और उस पर गेंदे, बेला और गुलाब के फूल की पंखुड़ियों से सजावट कर दें। रंगोली सजाने का ये सबसे आसान और खूबसूरत तरीका है। आप चाहें तो फूलों की लड़ियों से मंदिर और घर के मुख्यद्वार को भी सजा सकते हैं। फूल रंगोली को पवित्रता के साथ खूशबू भी प्रदान करते हैं।

रंग-बिरंगे चावल या आटे से बनाएं रंगोली : देवी के स्वागत के लिए आप आटे या चावल को रंग कर भी रंगोली बना सकते हैं। स्वास्तिक बनाना सबसे आसान होता है। आप चाहें तो इसे भी रंगोली के रूप में बना कर फूलों और रंग-बिरंगे चावल के साथ सजा सकते हैं।

Pic: @Instagram

स्पार्कल कलर से बनाए रंगोली : बाजार में बहुत ही आसानी से स्पार्कल कलर मिल जाते हैं। आप चाहे तो दो या तीन रंगों के मेल से कोई भी रंगोली आसानी से बना सकते हैं। रंगोली डिजाइन के रूप में आप कोई भी डिजाइन इससे आसानी से बना सकते हैं। ये देखने में अच्छे भी लगते हैं और कई दिनों तक ताजे से नजर आते हैं।

चम्मच से बनाएं रंगोली : रंगोली बनाने के लिए आप चम्मच का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए रंगीन बुरादों को गोलाकार रूप में भर दें। अब चम्मच के शेप की जगह बनाते हुए फूलनुमा रंगोली बना लें। चाहें तो बाजार में रंगोली के स्ट्रेंसिल्स भी आते हैं। उनका भी प्रयोग कर सकते हैं।

Pic: @Instagram

पेंसिल या चूड़ियों से बनाए रंगोली : कोई भी रंग के बुरादे लें और उसे चूड़ियों की मदद से गोल-गोल बना लें। अब इसपर कोई भी डिजाइन बनाने के लिए पेंसिल चला दें। इससे ये देखने में भी खूबसूरत लगेंगे और आसानी से बनेंगे।

तो देर किस बात की देवी के आगमन पर सुबह स्नान-ध्यान कर रंगोली जरूर बनाएं, ताकि देवी की असीम कृपा आपको प्राप्त हो सके।

End of Article