March 2022 Shubh Muhurat: गृह प्रवेश से लेकर नामकरण तक, एक क्लिक पर जानिये मार्च 2022 में शुभ मुहूर्त 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 07:59 AM IST

यदि आप मार्च 2022 में गृह प्रवेश, मुंडन या शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इस महीने मांगलिक व शुभ कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं मार्च 2022 में शुभ मुहूर्त।

March 2022 Shubh Muhurat: गृह प्रवेश से लेकर नामकरण तक, एक क्लिक पर जानिये मार्च 2022 में शुभ मुहूर्त 

Subh Muhurt March 2022: महाशिवरात्रि से मार्च माह की शुरुआत हो रही है। 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरु तारा अस्त होने जा रहा है। वहीं 14 मार्च से मीन खरमास आरंभ हो रहा है, इस दौरान सभी शुभ कार्यों की मनाही होती है। जिसके कारण विवाह आदि सभी शुभ कार्यों पर पाबंदी रहती है, लेकिन ज्योतिषों का मानना है कि मार्च में कुछ शुभ मुहूर्त (March 2022 Shubh Muhurat) हैं। ऐसे में यदि आप गृह प्रवेश, मुंडन या शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं मार्च 2022 में शुभ मुहूर्त।

मार्च 2022 में शुभ मुहुर्त

मार्च माह में व्रत एवं त्योहारों की भरमार होने वाली हैं, इस महीने शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए कोई मुहूर्त नहीं है। ऐसे में यदि आप मार्च माह में गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण या फिर वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां शुभ मुहूर्त जान सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में शुभ मुहूर्त।

मार्च 2022 गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त

बता दें इस महीने गृह प्रवेश के लिए एक दिन शुभ मुहूर्त है। ऐसे में यदि आप इस माह गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं तो 26 मार्च 2022 को रात 08 बजकर 04 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 18 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इस दौरान आप अपने नये घर में प्रवेश कर सकते हैं।

मार्च 2022 विवाह शुभ मुहूर्त

मार्च माह में विवाह के लिए कोई खास शुभ मुहूर्त नहीं है। ज्योतिषों के अनुसार इस महीने दो दिन 04 मार्च 2022, शुक्रवार और 09 मार्च 2022, बुधवार को विवाह का शुभ मुहूर्त है।

मार्च 2022 नामकरण शुभ मुहूर्त

ज्योतिषों की मानें तो इस माह नामरकण के लिए 13 शुभ मुहूर्त हैं। आप 4 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 7, 8, 9, 13, 14, 19, 20, 23, 27, 28 और 31 मार्च को अपने संतान का नामकरण कर सकते हैं।

Disclaimer: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Article