Maha Shivratri 2022 Date, Puja Muhurat: जानें कब है महाशिवरात्रि 2022 और क्या है चारों पहर की पूजा के मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 04:52 PM IST

Maha Shivratri 2022 Date, Time, Puja Muhurat (महाशिवरात्रि कब है 2022): महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की चतुर्दशी को मनाया जाता है। ये श‍िव भक्‍तों के ल‍िए उल्‍लास और आस्‍था का पर्व होता है। जानें महाशिवरात्रि 2022 की डेट और कब कर सकते हैं चारों पहर का पूजन।

Maha Shivratri 2022 Date, Puja Muhurat: जानें कब है महाशिवरात्रि 2022 और क्या है चारों पहर की पूजा के मुहूर्त

Maha Shivratri 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: श‍िव भक्‍तों के बीच महाश‍िवरात्र‍ि के पर्व का बहुत महत्‍व है जो पूरी धूम औ श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ऐसे तो साल में हर मास में श‍िवरात्र‍ि आती है लेक‍िन फाल्‍गुन मास की चतुर्दशी की श‍िवरात्र‍ि सबसे खास है ज‍िसे महाश‍िवरात्र‍ि का नाम द‍िया गया है। महाश‍िवरात्र‍ि के  महत्‍व का उल्‍लेख अलग अलग ग्रंथों में क‍िया गया है। सबसे ज्‍यादा प्रचल‍ित मान्‍यता है इस दिन (Mahashivratri Vrat) भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था ज‍िसका ज‍िक्र शिवपुराण में क‍िया गया है। ये भी मान्‍यता है क‍ि  महाश‍िवरात्र‍ि पर ही भगवान शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। 

Maha Shivratri 2022 Date, Puja Muhurat in India

हिंदू पंचांग के अनुसार 2022 में महाशिवरात्रि (Maha shivratri 2022 Date) का व्रत 1 मार्च 2022, द‍िन मंगलवार को है। 1 मार्च को चतुर्दशी तिथि सुबह 03 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 2 मार्च, बुधवार को सुबह 1 के करीब होगा। 

  • महाशिवरात्रि 2022 व्रत तिथ‍ि: 1 मार्च 2022, मंगलवार
  • फाल्‍गुन मास 2022 की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ : 1 मार्च 2022, 3:16 AM से
  • फाल्‍गुन मास 2022 की चतुर्दशी तिथि समापन: 2 मार्च 2022, बुधवार को 1 AM तक

Maha Shivratri 2022 Puja Muhurat, महाशिवरात्रि 2022 का चारों पहर की पूजा समय

महाशिवरात्रि पहले पहर की पूजा 1 मार्च 2022 को शाम 6:21 से 9:27 तक
महाशिवरात्रि दूसरे पहर की पूजा 1 मार्च को रात्रि 9:27 से 12:33 तक
महाशिवरात्रि तीसरे पहर की पूजा 2 मार्च को रात्रि 12:33 से सुबह 3:39 तक
महाशिवरात्रि चौथे पहर की पूजा 2 मार्च 2022 को सुबह 3:39 से 6:45 तक

महाशिवरात्रि पर प्रथम पहर की पूजा सूर्यास्त के बाद की जाती है। 2022 में इसका समय शाम 6:21 से शुरू होकर रात में 09:27 तक का है। दूसरे पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 27 मिनट से है ज‍िस दौरान भोलेनाथ का दही से अभिषेक किया जाता है। तीसरे पहर की पूजा मध्यरात्रि में की जाती है और इस समय रुद्राष्टक का पाठ शुभ माना जाता है।  चौथे पहर की पूजा अगले दिन भोर में की जाती है। चौथे पहर की पूजा अगले दिन भोर में होती है। इस दौरान शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। 

Maha Shivratri 2022 Paran Time 

महाश‍िवरात्र‍ि व्रत का पारण 2 मार्च 2022, बुधवार को सुबह 6:45 बजे होगा। सुबह स्‍नान करके भोलेनाथ की पूजा कर उनको भोग लगाएं। इसके बाद दान आद‍ि कर भोजन ग्रहण करने की परंपरा है। 

End of Article