Horoscope Today, 01 September 2022: कर्क व मीन राशि वालों को आज यहां मिलेगी सफलता, ऐसा होगा बाकी राशियों का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 12:20 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 September 2022: यहां देखें कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का सितंबर महीने के पहले दिन का राशिफल। कर्क व मीन राशि वालों को आज सफलता मिलने वाली है। जानें अपनी राशि का हाल।

Horoscope Today, 01 September 2022: कर्क व मीन राशि वालों को आज यहां मिलेगी सफलता, ऐसा होगा बाकी राशियों का हाल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 September 2022: आज स्वाती नक्षत्र है तथा चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य सिंह में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह ,कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 01 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य का इस राशि से पंचम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

वृष राशिफल

आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

सूर्य का इस राशि से तृतीय व चन्द्रमा का पंचम गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का चतुर्थ व सूर्य का द्वितीय गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

सिंह राशिफल

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय में है। सूर्य द्वादश भाव में है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

सूर्य एकादश भाव में व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

आज सूर्य का सिंह व चन्द्र का तुला गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

धनु राशिफल

आज सूर्य नवम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। 

मकर राशिफल

राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य सिंह राशि में हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।

कुंभ राशिफल 

आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, सप्तम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन राशिफल

आज जॉब में खष्ठम सूर्य व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। टेलीफोनिक संवाद में वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व लाल फलों का दान करें। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

End of Article