Jyotish Upay: घर में लगाया है मेहंदी सहित ये तीन पौधे तो आज ही हटा दें, होता है बड़ा नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 04:20 PM IST

Jyotish Upaay Plants: घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं। इनमें से कई पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक यह पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

Jyotish Upay: घर में लगाया है मेहंदी सहित ये तीन पौधे तो आज ही हटा दें, होता है बड़ा नुकसान
Photo Credit: Instagram

Jyotish Upaay For Plants: पेड़ पौधे का जीवन में विशेष महत्व है। यह वातावरण को शुद्ध तो रखते ही है साथ में मन को भी शांति देते हैं। हरियाली किसे नहीं पसंद है हर कोई चाहता है कि उसके चारों तरफ हरियाली हो। कुछ लोग प्राकृतिक प्रेमी होते हैं। वे अपने घर के बालकोनी व घर के कमरों में भी भिन्न भिन्न पौधे सजाकर रखते हैं। सुंदर पौधे घर की शोभा को भी बढ़ाते हैं। साथ ही इनके महक से घर का वातावरण भी अच्छा हो जाता है। वहीं पौधों का धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन पेड़ पौधे का संबंध व्यक्ति के भाग्य व दुर्भाग्य से जुड़ा होता है। ऐसे में इन पौधों को घर में लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा घर में लेकर आते हैं। आइए जानते हैं उन पेड़ पौधों के बारे में जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

मेहंदी का पौधा

मेहंदी का पौधा घर के अंदर कभी नहीं लगाना चाहिए। इसे नकारात्मक उर्जा आती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का जल्दी साया पड़ता है। ऐसे में मेहंदी के पौधे को घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

बोनसाई का पौधा

बोनसाई का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए। यह दिखने में खूबसूरत लगता है लेकिन घर में इसे लगाना अशुभ माना जाता है। कुछ लोग घर की सजावट में बोनसाई पौधे का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपने भी इन पौधों को घर पर लगाया है, तो आज ही इन्हें बाहर कर दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह पौधे तरक्की में रुकावट पैदा करते हैं।

इमली का पौधा

इमली का पौधा भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इमली के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ ही इस पौधे को कभी भी तोहफे के रूप में भी किसी को नहीं देना चाहिए। इसे झगड़ा व विवाद पैदा होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article