अध्यात्म

देव उठाने का गीत: देवउठनी एकादशी पर देवता उठाने का गीत कौन सा है- देखें उठो देव, बैठो देव गीत लिरिक्स हिंदी में लिखित

Dev uthane ke Geet: देव उठाने का गीत कौन सा है। देव उठनी एकादशी पर देवता कौन से गीत के साथ उठाए जाते हैं। पढ़ें उठो देव, बैठो देव के पूरे लिरिक्स हिंदी में।

Image

देव उठाने का गीत कौन सा है, देखें उठो देव जागो देव के पूरे लिरिक्स हिंदी में

Dev uthane ke Geet: देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु के जागने का पर्व है। मान्यता है कि आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को वह जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

इस दिन घरों में भगवान विष्णु को जगाने की खास परंपरा निभाई जाती है। महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारी करती हैं। शाम के समय भगवान को जगाने के लिए पारंपरिक गीत गाए जाते हैं। इन्हीं में एक लोकप्रिय लोकगीत है 'उठो देव, बैठो देव'। इस गीत में भगवान को प्यार से जगाया जाता है और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। गीत में पानी पिलाने, फूल चढ़ाने और भोग लगाने से लेकर परिवार में खुशहाली आने तक की बातें कही गई हैं।

उठो देव, बैठो देव गीत के पूरे लिरिक्स हिंदी में

उठो देव, बैठो देव – पाटुकली चटकाओ देव।

आषाढ़ में सोए देव – कार्तिक में जागो देव।

कोरा कलशा मीठा पानी – उठो देव पीयो पानी।

हाथ पैर फटकाओ देव – अंगुलियां चटकाओ देव।

कुंवारों के ब्याह कराओ देव – ब्याही के गौने कराओ देव।

तुम्हें फूल चढ़ाए देव – घी का दिया जलाए देव।

आओ पधारो देव – तुमको हम मनाएं देव।

चूल्हा पीछे पांच पहरती सासू जी बलदाऊ जी थारे बेटा।

ओने कोने झांझ मंजीरा – सहोदर किशन जी तुम्हारे वीरा।

ओने कोने रखे अनार ये हैं किशन जी तुम्हारे प्यारा।

ओने कोने लटकी चाबी सहोदरा ये हैं तुम्हारी भाभी।

जितनी खूंटी टांगी सूत – उतने इस घर जनमे पूत।

जितनी इस घर सींक सलाइ – उतनी इस घर बहुएं आई।

जितनी इस घर ईंट और रोड़े – उतने इस घर हाथी घोड़े।

गन्ने का भोग लगाओ देव।

सिंघाड़े का भोग लगाओ देव।

बेर का भोग लगाओ देव।

गाजर का भोग लगाओ देव।

उठो देव, बैठो देव – पाटुकली चटकाओ देव।

आषाढ़ में सोए देव – कार्तिक में जागो देव।

Utho Dev Jaago Dev Lyrics in Hindi

Utho Dev Jaago Dev Lyrics in Hindi

देव किस समय उठाए जाते हैं, क्या होता है देवता जगाने का शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाने के लिए शाम का गोधूलि मुहूर्त शुभ माना गया है। इसके लिए आप अपने स्थान के पंचांग से प्रदोष काल का समय देख सकत हैं। इस समय भगवान को जगाने का गीत गाकर पूजा की जा सकती है। हालांकि कई जगहों पर लोग अभिजीत मुहूर्त या विजय मुहूर्त में भी देव जगाने का पूजन करते हैं।

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को कैसे उठाएं

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाने के लिए घर के पूजा स्थल या आंगन में साफ-सफाई करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं। कई घरों में गन्ने का मंडप बनाकर भगवान की पूजा की जाती है। इसके बाद भगवान को फूल, फल, मिठाई और तुलसी दल अर्पित करें।

अब शंख और घंटी बजाकर भगवान विष्णु को जगाने का आह्वान करें। इस दौरान 'उठो देव, बैठो देव' गीत गाएं। गीत गाते हुए भगवान को पानी अर्पित करें और उनसे संसार के कल्याण की प्रार्थना करें। इसके बाद भगवान विष्णु की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगें।

देव उठाने की पूजा में किन चीजों का भोग लगाएं

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को मौसमी फल और सात्विक पकवानों का भोग लगाया जाता है। इस लोकगीत में भी गन्ना, सिंघाड़ा, बेर और गाजर का भोग लगाने की बात कही गई है। इस दिन गन्ने का मंडप सजाने की परंपरा भी कई जगह प्रचलित है। भगवान को भोग लगाते समय तुलसी दल जरूर रखें। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान विष्णु का भोग अधूरा माना जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article