Meaning Of Dreams: क्या सपने में आप भी बार-बार ऊंचाई से गिरते हैं, ऐसे सपनों के होते हैं ये संकेत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 04:15 PM IST

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कोई भी सपना अकारण नहीं होता बल्कि इसका कोई न कोई अर्थ होता है। सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत देते हैं। जानते हैं ऊंचाई से गिरते हुए सपने का क्या अर्थ होता है।

Meaning Of Dreams: क्या सपने में आप भी बार-बार ऊंचाई से गिरते हैं, ऐसे सपनों के होते हैं ये संकेत

Indicates Of Falling From Height In Dream: हर व्यक्ति नींद में सपने देखता है। कुछ लोगों को जागने के बाद सपने याद रहते हैं तो वहीं कुछ लोग नींद खुलते ही सपने भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र की माने तो, कोई भी सपना अकारण नहीं होता बल्कि इससे भविष्य में होने वाली घटनाएं जुड़ी होती है। कई बार सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान होते हैं तो कई बार हमारे मस्तिष्क में चलने वाली बीती हुई घटनाओं का संकलन होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का शुभ-अशुभ संकेत होते हैं। कई बार सपनों में आप ऊंचाई से गिरते हुए खुद को देखते हैं। ऐसे सपने भी अकारण नहीं होते बल्कि ऐसा सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। जानते हैं ऐसे सपनों के बारे में विस्तार से जिसमें आप खुद को बार-बार ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं।

क्या आप भी देखते हैं इस तरह के सपने?

सोने के बाद सपने देखना एक सामान्य क्रिया है। सपने में खुद को उड़ते हुए देखना, बादलों में तैरते हुए देखना, आसमान से छलांग लगाते हुए देखना, फिल्मी सुपर हीरो की तरह खुद को उड़ते हुए देखना, ऊंची बिल्डिंग से खुद को गिरते हुए देखना आदि तमाम तरह के सपने हमें नींद में आते हैं। हालांकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार उड़ने और गिरने वाली सपनों में भी आप किस रफ्तार से उड़ रहे हैं उसका भी अलग प्रभाव होता है।

खुद का रखें विशेष ख्याल

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में आप खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं तो आपको सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे स्वप्न आपकी मानसिक और शारीरिक थकावट को दर्शाते है। इस तरह के सपने आप को पर्याप्त नींद लेने का संकेत देती है। ताकि आप आने वाले दुर्घटनाओं से बच सकें।

जरूरी बदलाव के हैं संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप खुद को ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। वहीं अगर आप खुद को धीमी गति से आसमान या बादलों से गिरते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है आप कुछ नया बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं और यह बदलाव आपके निजी जीवन से जुड़ी हुई हो सकती है। ऊंचाई से गिरते हुए सपने देखते-देखते अगर आपकी आंखें खुल जाती है तो इसका अर्थ है आप सतर्क रहने वाले इंसान हैं।


आय में गिरावट के भी हैं संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर बिजनेस से जुड़ा व्यक्ति खुद को ऊंचाई से गिरता हुआ देखता है तो यह उसकी आय में कमी होने का संकेत हो सकता है। अगर घरेलू महिलाएं इस तरह के सपने देखती है तो इसका अर्थ है कि उसके पति की आमदनी में कमी हो सकती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article