Vastu Tips: दरवाजे पर ये निशान लगवा लिया तो दौड़ी चली आएंगी लक्ष्मी जी, देखें सुख शांति पाने के वास्तु टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 06:57 PM IST

Vastu Tips For House: वास्तु शास्त्र के हर काम के खास नियम होते है। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए यदि आप वास्तु के छोटे-छोटे बातों पर ध्यान देना शुरू कर दें, तो आपके जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रह सकती है।

Vastu Tips: दरवाजे पर ये निशान लगवा लिया तो दौड़ी चली आएंगी लक्ष्मी जी, देखें सुख शांति पाने के वास्तु टिप्स

Vastu Tips For House: हर व्यक्ति घर की सुख-शांति बनाएं रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। परंतु कई बार कई प्रयासों करने के बावजूद घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। ऐसे में यदि आप वास्तु के छोटे-छोटे नियमों को जीवन में अपनाना शुरू कर दें, तो शायद आपकी घर की सुख-शांति हमेशा बनी रह सकती है। आप खुशहाल जिंदगी जी सकते है। आपके जीवन की बहुत सारी बाधाएं आसानी से दूर हो सकती हैं। आपको किसी भी काम के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। तो आइए आज हम आपको घर की सुख-शांति बनाएं रखने के कुछ वास्तु टिप्स बताते हैं।

घर की सुख-शांति बनाएं रखने के वास्तु टिप्स

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक या ऊं का चिन्ह लगाएं, तो आपके घर की सुख-शांति हमेशा बनी रह सकती है।

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के नॉर्थ ईस्ट दिशा में पानी का कलश रखना शुभ माना जाता है। इससे घर की सुख-शांति बनी रहती है।

3. वास्तु के अनुसार ड्राइंग रूम में ताजा फूल का गुलदस्ता रखना रखने से घर की सुख-शांति में खलल नहीं पड़ती है।

4. रसोई घर में पूजा का स्थान कभी नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर की शांति भंग हो जाती है।

5.  वास्तु शास्त्र में बेडरूम में भगवान का या धार्मिक चित्र लगाना शुभ नहीं माना जाता हैं। ऐसा करने से जीवन में शांति की कमी हो जाती है।

6. घर के पूजा स्थल की दीवार कभी भी शौचालय की दीवार से जुड़ी नहीं होनी चाहिए। इस वजह से भी घर की शांति भंग हो सकती है।

7. घर की सकारात्मक ऊर्जा बनाएं रखने के लिए घर के किसी कोने को अंधेरा नहीं रखना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article