Vastu Tips For Kitchen: जानें किस तरफ होना चाहिए रसोईघर का दरवाजा, होता है अन्नपूर्णा का प्रवेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 07:59 PM IST

Kitchen Design Vastu: घर में किचन वास्तु अनुसार बनाना जरूरी है। वरना यह रोग दुख और धन की बर्बादी का कारण भी बन सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई घर का सही दिशा में होना बेहद जरूरी है।

Vastu Tips For Kitchen: जानें किस तरफ होना चाहिए रसोईघर का दरवाजा, होता है अन्नपूर्णा का प्रवेश
Photo Credit: Instagram

Vastu Tips For Kitchen: घर में किचन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए लोग घर में किचन बनाने से पहले घर की दिशा का विशेष ध्यान रखते हैं। रसोई में पकाया गया खाना आपको स्वस्थ, तनावमुक्त रखता है। अगर रसोई घर गलत दिशा में हो तो सबसे पहले घर के सदस्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। किचन और किचन के दरवाजे का सही दिशा में होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर आग्नेय कोण में होना शुभ व फलदाई होता है। यदि ऐसा नहीं है तो इससे घर में रहने वाले लोगों की सेहत खासतौर पर महिलाओं की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही अन्न और धन की भी हानि होती है। इसलिए रसोई घर बनाते समय दिशा दरवाजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

अधिकतर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर किचन का दरवाजा किस दिशा में होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का भंडार माना गया है। इसलिए अगर किचन या रसोईघर का दरवाजा भी इन दिशाओं में होगा तो खाने में सकारात्मकता फैलेगी। उस भोजन को ग्रहण करने वाले के मन में हमेशा सकारात्मक विचार ही आएंगे।

इन चीजों को आग्नेय कोण में ही रखें

किचन में जितनी भी अग्नि से जुड़ी वस्तुएं हैं उन सभी चीजों को आग्नेय कोण में ही रखें और अगर ऐसा संभव ना हो तो फिर हमें उन वस्तुओं को पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से भोजन पकाने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर ही होगा इससे भोजन की महत्वता दोगुनी हो जाएगी। वास्तु शास्त्र में अग्नि से जुड़ी वस्तुओं को आग्नेय कोण में रखने के अनेक फायदे बताए गए हैं। इससे पॉजिटिव एनर्जी भी घर में फैलती है।

किचन में हो हल्के रंग का दरवाजा

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन का दरवाजा हमेशा लकड़ी का ही होना चाहिए। इसके साथ ही रंग में हल्का होना चाहिए। कोई भी हल्के रंग का दरवाजा आप किचन में लगा सकते हैं। हल्के हरे रंग को लकड़ी का सूचक माना गया है इसलिए आप दरवाजे के पेंट के लिए हल्के हरे रंग का  इस्तेमाल कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

End of Article