Tilak Benefits In Vastu: माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व, जानें किस दिन कौन सा तिलक लगाना है शुभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 05:10 PM IST

Mathe Pr Tilak Lagne Ke Fayde: हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य करने के दौरान माथे पर तिलक लगाने की प्रथा काफी पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Tilak Benefits In Vastu: माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व, जानें किस दिन कौन सा तिलक लगाना है शुभ
Photo Credit: Instagram

Forehead Tilak Benefits: हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में हर मांगलिक कार्य में माथे पर तिलक जरूर लगाया जाता है। हिंदू पुराणों के अनुसार मानव शरीर में सात चक्र होते हैं आज्ञा चक्र भौंहो के बीच में स्थित होता है। माथे पर तिलक लगाने से व्यक्ति के शरीर में एकाग्रता की शक्ति में सुधार होता है। माथे पर तिलक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। इससे दिमाग शांत होता है। माथे पर चंदन, कुमकुम, केसर आदि का तिलक लगाया जाता है। कई लोग हमेशा माथे पर तिलक लगाएं रखते हैं। हिंदू धर्म में हर दिन हर देवी देवताओं को समर्पित है और तिलक लगाने का तरीका भी हर दिन अलग-अलग है। माथे का तिलक भी हर देवी देवता को समर्पित होता है, इसलिए दिन के अनुसार माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं सप्ताह के सातों दिन माथे पर तिलक लगाने के क्या नियम है।

सोमवार को लगाएं सफेद चंदन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाना लाभकारी होता है। इसके अलावा इस दिन भस्म का तिलक लगाना भी शुभ माना जाता है। इसे लगाने से भगवान शिव की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

मंगलवार के दिन लगाएं लाल चंदन

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी का होता है और इस दिन का स्वामी मंगल है। मंगलवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन चमेली के तेल में सिंदूर घोसकर तिलक लगाना भी अच्छा माना जाता है।

बुधवार को सूखा सिंदूर तिलक

बुधवार का दिन भगवान गणेश और मां दुर्गा को समर्पित है। इस दिन सूखा सिंदूर तिलक के रूप में लगाना शुभकारी होता है। बुधवार का स्वामी बुध ग्रह है। माना जाता है कि सूखा सिंदूर का तिलक लगाने से बुध ग्रह मजबूत होता है।

गुरुवार को लगाएं इस तरह तिलक

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन सफेद चंदन के तिलक में केसर मिलाकर तिलक लगाना सबसे शुभकारी माना जाता है। ऐसा करने से मन शांत होता है और मस्तिष्क का विकास होता है।

इन दिनों में लगाएं लाल चंदन

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाना अच्छा माना जाता है। इस दिन लाल चंदन से तिलक लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा शनिवार व रविवार के दिन भी लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article