Chanakya Niti For Money: धनवान बनने के लिए चाणक्य ने बताए ये 4 खास उपाय, आप भी बदल सकते हैं अपनी किस्‍मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 06:17 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य के अनुसार धन परिश्रम और प्रतिभा से आता है, इसलिए जिस व्यक्ति में ये दोनों चीजें होंगी उसे धन की देवी लक्ष्मी का आर्शीवाद जरूर मिलता है। आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि अगर किसी व्‍यक्ति को धनवान बनना है तो उसे कुछ बातों को अमल में जरूर लाना चाहिए।

Chanakya Niti For Money: धनवान बनने के लिए चाणक्य ने बताए ये 4 खास उपाय, आप भी बदल सकते हैं अपनी किस्‍मत
Photo Credit: Representative Image

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्‍त्र में व्‍यवहारिक जीवन की कई बातें बताई हैं। ये बातें आज के समय के लिए भी उतनी ही उपयोगी है जितनी पहले थी। नीतिशास्‍त्र में सफल और धनवान बनने के भी कई उपाय बताए गए हैं। चाणक्य की नीति कहती है कि धनवान बनने की चाहत सभी के मन में होती है, लेकिन यह इच्छा कुछ लोगों की ही पूरी हो पाती है। आचार्य के अनुसार धन परिश्रम और प्रतिभा से आता है, इसलिए जिस व्यक्ति में ये दोनों चीजें होंगी उसे धन की देवी लक्ष्मी का आर्शीवाद जरूर मिलता है। आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि अगर किसी व्‍यक्ति को धनवान बनना है तो उसे कुछ बातों को अमल में जरूर लाना चाहिए।

परिश्रम है बेहद जरूरी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करता है वह अपने जीवन में सफल जरूर होता है। क्‍योंकि धनवान बनने के लिए परिश्रम ही सबसे महत्वपूर्ण होता है, घर बैठे कोई धन अर्जित नहीं कर सकता।

अनुशासित जीवनशैली अपनाएं

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, अगर कोई व्‍यक्ति अपने जीवन में सफलता और धन प्राप्त करना चाहते हैं तो उसे अनुशासित जीवनशैली का पालन करना होगा। क्‍योंकि सफलता सिर्फ उसी इंसान को मिलती है जो हर कार्य तय समय पर अनुशासन के साथ पूरा करता है और समय को महत्व देता है।

चुनौतियों से ना घबराएं

चाणक्य नीति में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि सफल प्राप्‍त करने से पहले व्‍यक्ति को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना चाहिए, जो इंसान चुनौतियों को स्वीकार करके उसका सामना करता है, वह सफल होकर धनवान बनता है। वहीं इससे डरने वाले असफल ही रहते हैं।

सभी का भला सोचें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो इंसान हर किसी का भला सोचता है और उन्‍हें अपने साथ लेकर जीवन में आगे बढ़ता है उस पर मां लक्ष्‍मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत धनवान बनते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article