Aaj Ka Panchang: आज 24 जुलाई 2022 का पंचांग, आज है कामिका एकदशी, देखें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 06:08 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 24 July 2022: देखें 24 जुलाई, सावन के दूसरे रविवार का पूरा पंचांग। आज है सावन मास की कामिका एकादशी। जानें आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: आज 24 जुलाई 2022 का पंचांग, आज है कामिका एकदशी, देखें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 24 July 2022: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) भी कहते हैं। रोहिणी नक्षत्र है। आज एकादशी व रविवार का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में शिव जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ खिलाएं।

 प्रातःकाल पंचांग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 24 July 2022 in Hindi

दिनांक - 24 जुलाई 2022
दिवस - रविवार
माह - श्रावण, कृष्णपक्ष, 
तिथि - एकादशी 
सूर्योदय-05:39am
सूर्यास्त-07:19pm
नक्षत्र-रोहिणी
सूर्य राशि- कर्क
चन्द्र राशि- वृष 
करण-बालव
योग-वृद्धि









24 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त

24 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त-11:59am से 12:44 pm तक।

24 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:25 pm तक

24 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त-06:09pm से 06:15pm तक

24 जुलाई 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

End of Article