Numerology Today, 24 July 2022: सावन मास की कामिका एकादशी पर 6 अंक का योग, जानें आज का अपना लकी नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 06:09 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 24 July 2022: आज सावन महीने का कामिका एकादशी है। यह एकादशी 6 अंक के योग के साथ आ रही है। छह नंबर का योग नंबर 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए आज कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 24 July 2022: सावन मास की कामिका एकादशी पर 6 अंक का योग, जानें आज का अपना लकी नंबर

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 24  July 2022: आज 24 जुलाई 2022 है। 24 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 24-07-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा।  बुध, शनि व शुक्र आपस में परम मित्र हैं। अंक 01 के मित्र अंक 09,02 तथा 03 हैं। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य राजनीति, प्रशासन न्याय, भूमि,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 24 July 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य - मंगल व चन्द्रमा के प्रभाव से कफ जनित रोग की प्रॉब्लम आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
​शुभ अंक: 09

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए पद के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
​शुभ अंक: 02

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 05 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक01 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में केतु व सूर्य कोई नवीन कार्य दे सकता है। शुक्र व मंगल जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 05

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं । स्वास्थ्य सुख के लिए उड़द का दान बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

जॉब को सूर्य व शुक्र नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी सूर्य व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।  स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।  
​शुभ अंक: 02

End of Article