Horoscope Today, 24 July 2022: सावन की कामिका एकादशी इन राशियों के लिए रहेगी शुभ, जानें आज का राशिफल और उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 06:09 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 July 2022: सावन के दूसरे रविवार पर कामिका एकादशी का योग है। जानें 24 जुलाई को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन।

Horoscope Today, 24 July 2022: सावन की कामिका एकादशी इन राशियों के लिए रहेगी शुभ, जानें आज का राशिफल और उपाय

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 July 2022:  आज रोहिणी नक्षत्र है। चन्द्रमा वृष राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब मिथुन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष,धनु व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व वृष राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते है। 

Aaj Ka Rashifal 24 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा द्वितीय व दशम शनि जॉब में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें।छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन  तृतीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि में दिवस को शुभ बनाएंगे। पारिवारिक कार्यों  में मन व्यस्त हो सकता है। गुरु शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

शुभ द्वादश चन्द्रमा व इस राशि के सूर्य बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।पीला व नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चावल का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का कर्क भाव मे गोचर आज जॉब व व्यवसाय में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल-गुड़ का दान करें।

कन्या राशिफल

एकादश भाव में सूर्य, तथा वृष में चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। केतु व राहु गोचर तनाव ला सकता है। माता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जांब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। अरण्यकांड का पाठ करें। आज कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य नवम,चन्द्रमा सप्तम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चावल व लाल वस्त्र का दान करें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। शिव जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम व सूर्य अष्टम भाव में हैं। व्यवसाय में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय,चन्द्रमा इसी राशि से पंचम व सूर्य इस राशि से सप्तम भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

कुंभ राशिफल 

शनि इसी राशि से द्वादश है। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। तिल व उड़द का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से पंचम सूर्य शुभ हैं। इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। तृतीय चन्द्रमा मंगल करेगा। पॉलिटिक्स में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। नारंगी व बैंगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 

End of Article