Aaj Ka Panchang: गुरुवार को है द्वादशी श्राद्ध, जानें आज रहेगा कौन सा नक्षत्र, देखें 22 सितंबर का पंचांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 09:26 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 22 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। यहां देखें 22 सितंबर 2022, दिन गुरुवार का पंचाग विस्तार से। आज आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। जानें दिन में कितनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang: गुरुवार को है द्वादशी श्राद्ध, जानें आज रहेगा कौन सा नक्षत्र, देखें 22 सितंबर का पंचांग

Panchang Today (आज का पंचांग) 22 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज द्वादशी श्राद्ध है। आज गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। आश्लेषा नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 22 September 2022 in Hindi

दिनांक- 22 सितंबर 2022

दिवस- गुरुवार

माह- आश्विन,

कृष्ण पक्ष

तिथि- द्वादशी 

सूर्योदय- 06:14 am

सूर्यास्त- 06:13 pm

नक्षत्र- आश्लेषा

सूर्य राशि- कन्या

चन्द्र राशि- कर्क

करण- कौलव

योग- शिव

22 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

22 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:56 am से 12:48 pm तक 

22 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

22 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक

22  सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

End of Article