Aaj Ka Panchang: 21 अगस्त का पंचाग- गायत्री मंत्र के जप का है बहुत महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 08:21 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 21 August 2022: देखें 21 अगस्त का संपूर्ण पंचाग। जानें रविवार के दिन कब है शुभ समय। किस वक्त तक रहेगा राहुकाल। आज मंदिर में विष्णु जी की उपासना के साथ करें सूर्य देवता की पूजा।

Aaj Ka Panchang: 21 अगस्त का पंचाग- गायत्री मंत्र के जप का है बहुत महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 21  August 2022:  आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र  के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है।

दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गो माता को गुड़ देने का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 21 August 2022 in Hindi

दिनांक:21 अगस्त 2022
दिवस:रविवार
माह:भाद्रपद,कृष्ण पक्ष, 
तिथि: दशमी 
सूर्योदय: 05:57am
सूर्यास्त: 06:50pm
नक्षत्र: मृगशिरा
सूर्य राशि: सिंह
चन्द्र राशि: वृष 06 pm तक फिर मिथुन
करण:वणिज
योग:हर्षण









21 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

अभिजीत:11:59am से 12:44 pm तक।

विजय मुहूर्त:02:29pm से 03:25 pm तक

गोधुली मुहूर्त: 06:09pm से 06:15pm तक

21 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

End of Article