Horoscope Today, 21 August 2022: रविवार के दिन का राशिफल और उपाय, वाहन चलाते वक्त लापरवाही न करें ये जातक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 08:18 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 August 2022: रविवार, 21 अगस्त के दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। इस राशि के जातक वाहन चलाते वक्त न करें लापरवाही...

Horoscope Today, 21 August 2022: रविवार के दिन का राशिफल और उपाय, वाहन चलाते वक्त लापरवाही न करें ये जातक

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष दशमी के दिन मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। 06 pm के बाद वह मिथुन राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।  आज 06 pm के बाद मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

Aaj Ka Rashifal 21 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा वृष व सूर्य सिंह में आर्थिक लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। 06 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय जॉब में परफार्मेंस बेहतर देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। मेष का राहु शुभ है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष राशिफल

आज का दिन 06 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय सवा दो दिन समय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन  हो सकता है। सूर्य इसी राशि से चतुर्थ शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

इस राशि से तृतीय सूर्य व 06 pm के बाद नवम चन्द्रमा  छात्रों की शिक्षा में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। आर्थिक जीवन सुखद रहेगा। गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन जॉब में उत्कर्ष का है। छात्र कॅरियर को लेकर खुश होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का इस राशि में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल

06 pm के बाद दशम चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

06 pm के बाद सवा दो दिन पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्य चावल व दही का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

06 pm के बाद आज चन्द्रमा सप्तम हैं।  जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर राशिफल

06 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

कुंभ राशिफल 

छात्र सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें । बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

मीन राशिफल

चन्द्रमा व गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।  

End of Article