Numerology Today, 21 August 2022: रविवार के दिन जानिए क्या रहेगा भाग्यांक, देखें 21 अगस्त का अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 08:18 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 21 August 2022: 21 अंक सफलता का सन्युक्त अंक है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा दिन। साथ ही जानें आज का आपका शुभ अंक।

Numerology Today, 21 August 2022: रविवार के दिन जानिए क्या रहेगा भाग्यांक, देखें 21 अगस्त का अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 21 August 2022:  आज 21 अगस्त 2022 है। 21 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है।  अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 21:08:2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा  मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 21 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय: जॉब में नामांक 03 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। शनि आज का भाग्य स्वामी भी है। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है। गु का दान करें।
शुभ अंक:05

Horoscope Today 21 August 2022



जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय: चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में शनि कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी दे सकता है। जन्मांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक:09

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय: गुरु अंक व शनि भाग्य स्वामी है। मित्र सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र चंद्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। राहु व शनि बोन विकार से कष्ट दे सकता है।  
शुभ अंक:02

Panchang 21 August 2022


जन्मांक 04 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 08 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक:07
 

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय: भाग्य स्वामी शनि,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 03 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके धन प्राप्ति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक:07
 

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में शुक्र व गुरु का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 07 के उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा। कफ जनित रोग के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक:04
 


जन्मांक 07 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय:जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक:06
 

जन्मांक 08 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय: आज के दिन शनि व मित्र शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। भाग्य स्वामी शनि व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में कोई नया कार्य दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।  
शुभ अंक:5
 

जन्मांक 09 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्यस्वामी स्वामी शनि व आज का अंक का स्वामी गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ में केतु नस विकार दे सकता है। तिल का दान करें।
शुभ अंक:02
 

End of Article