The Vvaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई 'द वन' ने रिलीज से पहले तो लोगों का दिल जीता ही था। वहीं रिलीज के बाद फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। 'द वन' (The Vvaan) की स्टोरी से लेकर इसके गाने तक दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं फिल्म में पहली बार छठ पूजा दिखाई गई, जिससे मूवी के प्रति लोगों का लगाव और भी ज्यादा बढ़ गया। दर्शकों की ये उत्सुकता "द वन' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई तो की ही, साथ ही 'हैवान' और 'हनुमान अंश' सहित कई मूवीज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The VVAAN Review: धर्म में भरोसा जगाती हैं 'वन देवी'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) स्टारर 'द वन' (The Vvaan) ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को 6,746 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वहीं मूवी ने देशभर में 9.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म की ऑक्युपेंसी बीते दिन सिनेमाघरों में 26 प्रतिशत दर्ज की गई। मूवी ने अपने शानदार कलेक्शन से 'हैवान', 'हनुमान अंश', 'वाइब' और 'दायरा' जैसी मूवीज का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ‘अगर किसी चीज को दिल से मांगो...’ Farah Khan ने दिया Main Hoon Na 2 का हिंट, जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
बता दें कि 'द वन' (The Vvaan) को लेकर दर्शकों ने रिएक्शन भी अच्छे दिये हैं, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि आगे आने वाले दिनों में फिल्म और अच्छा कलेक्शन कर सकती है। खासकर वीकेंड पर 'द वन' की कमाई में बढ़त देखने को मिल सकती है। खबरों की मानें तो मूवी को 82 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपना बजट पार कर पाती है या नहीं।
