Panchang Today (आज का पंचांग) 19 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। आद्रा नक्षत्र है। पितृपक्ष श्राद्ध की नवमी श्राद्ध है। आज शिव व दुर्गा जी का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बगलामुखी अनुष्ठान व बजरंगबाण के लिए भी आज बेहतर तिथि है।
आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।सोमवार रात्रि में कुछ तांत्रिक अनुष्ठान का अनन्त पुण्य है।
Aaj Ka Panchang 19 September 2022 in Hindi
दिनांक-19 सितंबर 2022
दिवस - सोमवार
माह - आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि- नवमी
सूर्योदय - 06:11am
सूर्यास्त- 06:18pm
नक्षत्र-आद्रा
सूर्य राशि- कन्या
चन्द्र राशि-मिथुन
करण-गर
योग-व्यतीपात
19 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त
19 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:45 pm तक।
19 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त - 02:31pm से 03:26 pm तक
16 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:41pm से 07:06pm तक
19 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल - प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

