Aaj Ka Panchang: आज चौथा सावन मंगला गौरी व्रत, देखें 09 अगस्त का पंचांग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 09:24 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 09 August 2022: आज आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष में चौथ मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। साथ ही हनुमान पूजा का भी दिन है। जानें आज कौन सा नक्षत्र रहेगा और आज की तिथि, कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: आज चौथा सावन मंगला गौरी व्रत, देखें 09 अगस्त का पंचांग - तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Panchang Today (आज का पंचांग) 09 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज प्रदोष का पावन पर्व है। आज भगवान शिव जी की पूजा की जाती है। मूल नक्षत्र है। आज रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पंचांग के दर्शन करना चाहिए। पंचांग से शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। 

Aaj Ka Panchang 09 August 2022 in Hindi

दिनांक-09 अगस्त 2022
दिवस-मंगलवार
माह-श्रावण ,शुक्ल पक्ष, 
तिथि-द्वादशी  
सूर्योदय-05:49am
सूर्यास्त-07:04 pm
नक्षत्र-मूल
सूर्य राशि-कर्क
चन्द्र राशि-धनु
करण-बव
योग-विष्कम्भ









09 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

09 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त -  11:58am से 12:48pm तक।

09 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक

09 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त - -06:19pm से 06:56pm तक

09 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
 

End of Article