Numerology Today, 09 August 2022: करियर में सफलता व व्यवसाय में उन्नति देगा आज का भाग्यांक, जानें क्या है आपका शुभ अंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 09:24 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 09 August 2022: 09 अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 09 अगस्त को अंक 05 का योग रहेगा। 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन। जानें आज का अपना लकी नंबर।

Numerology Today, 09 August 2022: करियर में सफलता व व्यवसाय में उन्नति देगा आज का भाग्यांक, जानें क्या है आपका शुभ अंक

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 09 August 2022: आज 09 अगस्त 2022 है। 09 का अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 09-08-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 09 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल

जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द  का दान करें।
शुभ अंक-09

जन्मांक 02 अंक राशिफल

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 09 व 07 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-03

जन्मांक 03 अंक राशिफल

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-04

जन्मांक 04 अंक राशिफल

भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी भी राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 04 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल

व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-08

जन्मांक 06 अंक राशिफल

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 05 व शुक्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 07 अंक राशिफल

जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-07

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में मंगल व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। बुध से सम्बंधित द्रव्यों मूंग व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक-02

End of Article