Horoscope Today, 09 August 2022: मंगला गौरी व्रत पर तीन राशियों को मिलेगा लाभ, देखें अपना मंगलवार का राशिफल व उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 09:24 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 August 2022: जानें 09 अगस्त को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। मंगला गौरी व्रत पर सितारे देंगे इन तीन राशियों का सबसे ज्यादा साथ। देखें अपनी राशि के अनुसार उपाय।

Horoscope Today, 09 August 2022: मंगला गौरी व्रत पर तीन राशियों को मिलेगा लाभ, देखें अपना मंगलवार का राशिफल व उपाय

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 August 2022: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष प्रदोष के पावन दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा मूल नक्षत्र व धनु राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क, मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल। 

Aaj Ka Rashifal 09 August 2022 in Hindi

मेष राशिफल

सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा नवम भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

वृष राशिफल

गुरु के एकादश व चन्द्रमा के अष्टम गोचर की अनुकूलता  के कारण जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल

शिक्षा में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व गुरु गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। बेल का पेड़ लगाएं।      

कर्क राशिफल

गुरु नवम में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी ।नारंगी व लाल रंग शुभ है।

सिंह राशिफल

जॉब में सफलता है। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। ज़मीन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपराजिता पुष्प साथ में रखें।

कन्या राशिफल

चतुर्थ चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध आईटी व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके राजनीति में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला राशिफल

आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। साथ में पीला फूल रखें। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शुक्र गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाये।

वृश्चिक राशिफल

गुरु का पंचम गोचर धार्मिक यात्रा को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। उड़द का दान करें। बैंगनी व लाल रंग शुभ है।

धनु राशिफल

चन्द्रमा का इसमें व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के मकर गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मकर राशिफल

चन्द्रमा का 12 व शनि का इस राशि में गोचर धन के लिए शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। गुरु स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। दान पुण्य करें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल 

शनि द्वादश हैं। पीपल की पूजा करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। धनु के चन्द्रमा का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। बैंगनी व पीला रंग शुभ है।

मीन राशिफल

 गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव पॉलिटिक्स के लिए शुभ है। चन्द्रमा का धनु भाव में गोचर जॉब व व्यवसाय को लाभ दे सकता है। शुक्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

End of Article