Aaj Ka Panchang: त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए आज की तिथि है बेहद शुभ, देखें शनिवार का पंचांग- शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 04:14 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 03 September 2022: यहां देखें 03 सितंबर 2022, दिन शनिवार का पंचाग विस्तार से। जानें कि दिन में कितने हैं शुभ मुहूर्त और कब लग रहा है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए आज की तिथि है बेहद शुभ, देखें शनिवार का पंचांग- शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय

Panchang Today (आज का पंचांग) 03 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। अनुराधा नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवाकी रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 03 September 2022 in Hindi

दिनांक- 03 सितंबर 2022

दिवस- शनिवार

माह- भाद्रपद,शुक्ल पक्ष, 

तिथि- सप्तमी 

सूर्योदय- 06:06am

सूर्यास्त- 06:35pm

नक्षत्र- अनुराधा

सूर्य राशि- सिंह

चन्द्र राशि- वृश्चिक

करण- वणिज

योग- वैधृति

03 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

03 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:53 am से 12:45 pm तक।

03 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:31 pm से 03:26 pm तक

03 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त-- 06:41 pm से 07:06 pm तक

03 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

End of Article