Alia Bhatt Daughter Neumrology: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पैरेंट्स बन गए हैं। छह नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने एच.एन.रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। रणबीर कपूर का लकी नंबर आठ है। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और आलिया भट्ट आठ नंबर का टैटू बनाने की सोच रहे हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट के मंगलसूत्र में भी आठ नंबर की झलक दिखी थी। हालांकि, उनकी बेटी का जन्मांक और मूलांक का कनेक्शन मम्मी आलिया भट्ट से है।
Alia Bhatt Daughter Date of Birth
आलिया भट्ट की बेटी का जन्म छह नवंबर 2022 को हुआ है। ऐसे में उनका जन्मांक छह होगा। अंक ज्योतिष के मुताबिक छह जन्मांक वाले व्यक्ति का स्वामी छह होता है। शुक्र सौंदर्य, आंतरिक और बाहरी खूबसूरती के अलावा भौतिक वस्तुओं का भी प्रतिनिधि ग्रह मना जाता है। शुक्र यदि मजबूत होता है तो राजा के समान जीवन देता है। ऐसे में इस जातक में पैदा हुए लोग अक्सर धनवान होते हैं। इनके पास भूमि, संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है। इसके अलावा ऐसे लोग अधिक खाने-पीने के शौकीन होते हैं।
छह अंक से आलिया भट्ट से कनेक्शन (Alia Bhatt Date of Birth)
आलिया भट्ट की बेटी का जन्मांक छह है। वहीं, आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ था। ऐसे में आलिया भट्ट का जन्मांक भी छह है। इसके अलावा आलिया भट्ट का मूलांक भी छह ही है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने जुलाई में अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी।
आलिया भट्ट के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा वह अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आएंगी।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
