अध्यात्म

Akshaya Tritiya 2024 Date: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना तो घर ले आएं ये चीजें, भर जाएगा भंडार

Akshaya Tritiya 2024 Date: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार का बहुत महत्व है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है, लेकिन आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो इन चीजों को अपने घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन चीजों को घर लाएं।

Image

Akshaya Tritiya 2024 Date

Akshaya Tritiya 2024 Date: अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन पूरा दिन शुभ होता है। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। ये दिन गृह प्रवेश के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की परंपरा है। इस दिन सोना खरीदने से घर में बरकत आती है, लेकिन अगर आप इस दिन सोना नहीं खरीद सकते हैं तो इन चीजों को घर में ला सकता हैं। ऐसे में आइए जानें अक्षय तृतीया पर किन चीजों को घर ले आएं।

इन चीजों की करें खरीदारी

मिट्टी का मटका

अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का मटका खरीद सकते हैं। इस दिन ये खरीदना बहुत ही शुभ फलदाई होता है। इस दिन घड़ा लाकर उसमे जल भरकर दान कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

लक्ष्मी यंत्र

अक्षय तृतीया के दिन घर में लक्ष्मी यंत्र ला सकते हैं। ये यंत्र माता लक्ष्मी का प्रतीक होता है। इस दिन पूजा के समय श्रीयंत्र को स्थापित करके इसकी विधि- विधान से पूजा की जाती है। श्रीयंत्र रखने से घर में सुख, समृद्धि आती है।

चांदी

अक्षय तृतीया के दिन यदि आप सोना नहीं खरीद सकते तो चांदी खरीदना भी शुभ होता है। इस दिन आप चांदी का सिक्का घर में ला सकते हैं।

दक्षिणावर्ती शंख

अक्षय तृतीया का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना गया है। इस दिन आप अपने घर एकाक्षी नारियल और दक्षिणावर्ती शंख ला सकते हैं। ये दोनों चीजों को घर में लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

अक्षय तृतीया पूजा शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2024 Shubh Muhurat)

अक्षय तृतीया का त्योहार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 10 मई को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 5 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article