अध्यात्म

आज क्या है 18 जनवरी को, आज कौन सी अमावस्या है, आज अमावस्या कब से कब तक है, क्या ग्रहण भी है

Aaj kya hai 18 January 2026 (आज अमावस्या कब से कब तक है): आज 18 जनवरी 2026 को रविवार है और आज माघ मास की अमावस्या तिथि है। आज के बारे में जानें कि आज कौन सी अमावस्या है, क्या आज अमावस्या पर ग्रहण लग रहा है, आज की अमावस्या का नाम क्या है। यहां से लें पूरी जानकारी।

Image

आज 18 जनवरी 2026 को अमावस्या की जानकारी

Aaj kya hai 18 January 2026 (आज अमावस्या कब से शुरू है): 18 जनवरी 2026, रविवार के दिन माघ मास की अमावस्या (Mauni Amavasya) मनाई जा रही है। इसे हिंदू पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी कहा जाता है, और यह विशेष रूप से मौनी अमावस्या के नाम से प्रसिद्ध है। आम बोलचाल की भाषा में इसे गूंगी अमावस्या (Gungi Amavasya) भी कहा जाता है।

आज 18 जनवरी 2026 को अमावस्या कब से कब तक है

माघ मास की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या की तिथि का आरंभ आज 18 जनवरी 2026 को 12:03 am बजे से हुआ है। माघ मास की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या की तिथि का समापन 19 जनवरी 2026 1:21 am बजे पर होगा। इसलिए पूरे दिन 18 जनवरी को ही अमावस्या का दिन माना जाता है।

क्या आज की अमावस्या पर कोई ग्रहण है

18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या पर किसी भी प्रकार का सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण नहीं है। ग्रहण (Eclipse) तभी होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी सीध में आते हैं। जनवरी 18 को चंद्रमा बिल्कुल अदृश्य जरूर है (अमावस्या), लेकिन इसका मतलब ग्रहण नहीं है। यह सिर्फ नया चंद्र दिन है।

आज 18 जनवरी की अमवास्या का स्नान दान का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:43 बजे से 05:23 बजे तक। इसे स्नान-दान श्रेष्ठ समय माना गया है। अन्य समय इस प्रकार हैं-

  • 08:35 – 09:55 बजे
  • 09:55 – 11:16 बजे
  • 13:57 – 15:18 बजे
  • 18:00 – 19:39 बजे
  • 19:39 – 21:18 बजे

आज की अमावस्या पर क्या करना चाहिए

मौनी अमावस्या 2026 पर प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और यथासंभव मौन व्रत रखें। भगवान विष्णु व शिव की पूजा करें, दीप जलाएं और पितरों के लिए तर्पण करें। इस दिन तिल, अन्न, वस्त्र या कंबल का दान करना शुभ माना जाता है। ध्यान, जप और सात्विक आहार के साथ दिन को शांत व संयमित रूप से बिताएं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article