लाइफस्टाइल

Mauni Amavasya Wishes 2026 In Hindi: मौनी अमावस्या आज, इन कोट्स- स्टेटस- मैसेज और तस्वीरों के जरिए दें अपनों को बधाई

Mauni Amavasya Wishes 2026 In Hindi: आज मौनी अमावस्या का शुभ दिन है। ये दिन स्नान-दान के लिए तो खास है। साथ ही आज के दिन की शुरुआत लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने से करते हैं। यहां से आप भी मौनी अमावस्या के शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स, इमेज देख सकते हैं।

Image

मौनी अमावस्या 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं (AI Generated)

Mauni Amavasya Wishes 2026 In Hindi: माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। आज 18 जनवरी को वही खास दिन है। आज के दिन मौन (चुप्पी) व्रत का विशेष महत्व होता है। भक्ति, ध्यान, आत्म-चिंतन और आत्म-शुद्धि के लिए लोग दिनभर मौन रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। ये दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में पवित्र स्नान करने का अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है, जिससे पापों का नाश और आत्म-शुद्धि होती है। आज लोग स्नान-दान, पितृ धर्म कर्म (तर्पण/पिण्डदान) और ध्यान, मंत्र जाप भी करते हैं। साथ ही आज के दिन की शुरुआत अपनों को बधाई देने के साथ की जाती है। अगर आपको भी किसी अपने को शुभकामना देनी है तो आप यहां से मौनी अमावस्या के बधाई संदेश, मैसेज, कोट्स, इमेज देख सकते हैं। इन्हें आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

Mauni Amavasya Hindi Wishes 2026-

  • 1) मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु और

    मां गंगा का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो,

    मोक्ष मिले, पाप धुले, हर्ष अपार हो,

    जीवन के संकटों का हमेशा समाधान हो।

    मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं।

    2) मौन है शक्ति, मौन है शांति, मौनी अमावस्या की रात

    आपके जीवन में लाए खुशियों की सौगात।

    मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं।

    3) भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा

    आप पर व आपके परिवार पर बनी रहे

    मौनी अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं।

    4) मौनी अमावस्या का यह पर्व आपके जीवन को उज्जवल

    बनाए और आपकी मनोकामनाएं पूरी करे।

    मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं

    5) सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना

    के साथ आपके परिवारजनों को

    मौनी अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं।

    6) मौन की प्रतिज्ञा

    ज्ञान की गंगा

    मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं।

    7) मौनी अमावस्या पर करें पवित्र गंगा स्नान,

    पाप से मिलेगी मुक्ति, मोक्ष होगा आसान,

    विष्णु कृपा पाकर जीवन होगा धन्य,

    प्रेम से बोलो, हर हर गंगे, नमामि गंगे।

    मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं।

    8) सूर्यदेव का आशीर्वाद मिले, गंगा जल की शुद्धि मिले,

    मौनी अमावस्या के इस दिन, हर व्यक्ति को शांति मिले

    मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं।

    9) दान-पुण्य और पूजा से, जीवन को सार्थक बनाएं,

    मौनी अमावस्या के पर्व पर, हर दुख को दूर भगाए।

    मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं।

    10) मौन, स्नान, दान आस्था का पर्व,

    मौनी अमावस्या की हार्दिक बधाई।

    Srishti
    सृष्टिauthor

    सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

    और पढ़ें
    End of Article